भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंडित मोहन लाल कौशिक ने की चुनाव संचालन और चुनाव प्रबंधन समिति की घोषणा

कुलदीप बिश्नोई को चुनाव प्रबंधन समिति का संयोजक व राज्यसभा सांसद कृष्णलाल पंवार, पूर्व महामंत्री वेदपाल एडवोकेट सह संयोजक नियुक्त किया

चंडीगढ़/ रोहतक, 10 अगस्त। रोहतक में हुई मैराथन बैठकों के बाद भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंडित मोहन लाल कौशिक ने भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा और शीर्ष नेतृत्व से विचार-विमर्श के बाद शनिवार को विधानसभा चुनाव 2024 को लेकर चुनाव संचालन और चुनाव प्रबंधन कमेटी की घोषणा की है। श्री कौशिक कहा कि प्रदेश चुनाव संचालन समिति में 20 सदस्यों को शामिल किया गया है वहीं चुनाव प्रबंधन समिति में 32 सदस्यों की कमेटी बनाई गई है।

मीडिया से जानकारी देते हुए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने बताया  कि चुनाव संचालन समिति में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी, केंद्रीय मंत्री एवं पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल, केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह, केंद्रीय मंत्री कृष्णपाल गुर्जर, केंद्रीय संसदीय बोर्ड की सदस्य डा. सुधा यादव, राष्ट्रीय सचिव ओम प्रकाश धनखड़, पूर्व मंत्री राम बिलास शर्मा, विधानसभा अध्यक्ष ज्ञानचंद गुप्ता, मंत्री जेपी दलाल, सांसद धर्मबीर सिंह, पूर्व मंत्री कैप्टन अभिमन्यु, पूर्व सांसद कुलदीप बिश्नोई, राज्यसभा सांसद रामचंद्र जांगड़ा, पूर्व सांसद डा. अरविंद शर्मा, पूर्व सांसद श्रीमती सुनीता दुग्गल, संगठन मंत्री फणीन्द्रनाथ शर्मा, प्रदेश महामंत्री कृष्ण बेदी, महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष उषा प्रियदर्शी, एससी मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक सत्य प्रकाश जरावता को शामिल किया है।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मोहन लाल कौशिक ने बताया कि चुनाव का प्रबंधन का काम देखने के लिए 32 सदस्यीय चुनाव प्रबंधन समिति गठित की गई है। चुनाव प्रबंधन समिति के संयोजक कुलदीप बिश्नोई और सह संयोजक राज्यसभा सांसद कृष्णलाल पंवार, पूर्व महामंत्री वेदपाल एडवोकेट को नियुक्त किया है। सदस्य के रूप में राष्ट्रीय सचिव ओम प्रकाश धनखड़, पूर्व सांसद सुनीता दुग्गल, पूर्व मंत्री विपुल गोयल, पूर्व मंत्री कृष्ण मूर्ति हुड्डा, पूर्व ओएसडी जवाहर यादव, प्रदेश कोषाध्यक्ष अजय बंसल, संदीप जोशी, प्रदेश उपाध्यक्ष जीएल शर्मा, कैप्टन भूपेंद्र, रेनू डाबला, सुनीता रागी, उषा प्रियदर्शी, अरविंद यादव, मानस, वरिन्द्र गर्ग, मदन चौहान, मदन गोयल, उमेश शर्मा, नागेंद्र शर्मा, प्रवीण जैन, राजीव जेटली, अरूण यादव, आदित्य चावला, मनोज शर्मा, सुधीर राव, संचित नांदल, डा बलवान, कर्ण राजेंद्र सुहाग को शामिल किया है। प्रदेश अध्यक्ष ने बताया कि गठित की गई दोनों कमेटी चुनाव प्रबंधन और संचालन का काम देखेगी। इस मौके पर भाजपा प्रदेश मीडिया सह प्रमुख शमशेर सिंह खरक भी मौजूद रहे।

You May Have Missed

error: Content is protected !!