सांसद कुमारी सैलजा की पदयात्रा में उमड़ी भीड़ ने बदलाव का दिया संकेत : लाल बहादुर खोवाल

सांसद कुमारी सैलजा की कांग्रेस संदेश यात्रा में हिसारवासियों ने बढ़-चढ़कर लिया हिस्सा : लाल बहादुर खोवाल

हिसार : सांसद कुमारी सैलजा द्वारा हिसार में आयोजित की गई कांग्रेस संदेश यात्रा में उमड़ी भीड़ पर हरियाणा कांग्रेस लीगल डिपार्टमेंट ने प्रसन्नता व्यक्त की है। हरियाणा कांग्रेस लीगल डिपार्टमेंट के प्रदेश अध्यक्ष एडवोकेट लाल बहादुर खोवाल ने कहा कि यह भीड़ बदलाव का संकेत है और इस बात का प्रमाण है कि जनता कुमारी सैलजा को मुख्यमंत्री के रूप में देखना चाहती है। उन्होंने कहा कि हिसार के गुरु रविदास चौक से शुरू हुई कांग्रेस संदेश यात्रा-हरियाणा का हक मिलने तक के प्रति नागरिकों व कार्यकर्ताओं का उत्साह देखने लायक रहा। हिसार के विभिन्न बाजारों से होते हुए इस यात्रा का समापन गुरु रविदास चौक पर ही हुआ।

एडवोकेट लाल बहादुर खोवाल ने कहा कि 27 जुलाई को अंबाला से शुरू हुई कांग्रेस संदेश यात्रा प्रभावशाली साबित हो रही है। 4 अगस्त को फरीदाबाद में यह यात्रा निकाली जाएगी। उन्होंने कहा कि अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की राष्ट्रीय महासचिव व सीडब्ल्यूसी की सदस्य कुमारी सैलजा ने जनवरी माह में भी कांग्रेस संदेश यात्रा निकालकर जन-जन को कांग्रेस पार्टी से जोड़ने का काम किया था। इस संदेश यात्रा का सराहनीय परिणाम लोकसभा चुनाव में देखने को मिला और कांग्रेस हरियाणा में पांच लोकसभा सीट जीतने में कामयाब रही। उन्होंने बताया इसी भांति हरियाणा कांग्रेस की पूर्व प्रदेशाध्यक्ष बहन सैलजा अब पदयात्रा करते हुए कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मलिकार्जुन खड़गे व लोकसभा में विपक्ष के नेता पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी का संदेश लोगों तक पहुंचाने का काम कर रही हैं। इसके साथ-साथ जनता को भाजपा की जनविरोधी नीतियों से भी अवगत करवाया जा रहा है। इतना ही नहीं लोगों को कांग्रेस पार्टी की जनकल्याणकारी नीतियों से भी रूबरू करवाया जा रहा है।

खोवाल ने कहा कि कुमारी सैलजा की पदयात्रा व जनसभाओं में उमड़ रही भीड़ से यह प्रतीत होता है कि हरियाणा की 36 बिरादरी के लोग बहन सैलजा को मुख्यमंत्री के रूप मेें देखना चाहते हैं। जहां भी सांसद कुमारी सैलजा जाती हैं, वहीं उनके विचार सुनने के लिए जनसैलाब उमड़ पड़ता है। देखा जाए तो कुमारी सैलजा ने हमेशा अपने पिता पूर्व केंद्रीय कैबिनेट मंत्री चौ. दलबीर सिंह जी की भांति सिद्धांतों की राजनीति की है। इसके साथ ही निष्पक्ष, बेदाग व जनहित के कार्य करते हुए उन्होंने पूरे देश में लोकप्रियता हासिल की है। तीन दशकों के राजनीतिक जीवन में सर्व समाज को साथ लेकर चलते हुए बहन सैलजा ने देश की राजनीति में सादगी, ईमानदारी व समर्पण की मिसाल कायम की है।

You May Have Missed