भाजपा सरकार जनता के 15 में से एक भी सवाल का जवाब अब तक नहीं दे पाई – दीपेन्द्र हुड्डा

• भाजपा अपना मौन कब तोड़ेगी और आखिर कब तक सवालों के जवाब देने से बचती रहेगी? – दीपेन्द्र हुड्डा

• सरकार को जनता के सवालों का जवाब देना ही होगा, यह उसकी जवाबदेही है – दीपेन्द्र हुड्डा

• कांग्रेस पार्टी ने हिसाब मांगा तो मुख्यमंत्री ने फतेहाबाद में पूर्ववर्ती हुड्डा सरकार के काम को अपना बताकर गिनवा दिया – दीपेन्द्र हुड्डा

• दीपेंद्र हुड्डा ने ‘हरियाणा मांगे हिसाब’ अभियान के दूसरे चरण की शुरुआत शहीद उधम सिंह जी के बलिदान दिवस पर शाहाबाद विधानसभा से की

31 जुलाई, कुरुक्षेत्र। सांसद दीपेंद्र हुड्डा ने आज हरियाणा मांगे हिसाब अभियान के दूसरे चरण की शुरुआत अमर शहीद सरदार उधम सिंह जी के बलिदान दिवस पर शाहाबाद विधानसभा से की। उन्होंने पदयात्रा की शुरुआत से पहले शहीद उधम सिंह मेमोरियल पर महान् क्रांतिकारी शहीद-ए-आज़म ऊधम सिंह जी की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया। हरियाणा मांगे हिसाब अभियान के प्रथम चरण में 13 हलकों में मिले अपार जनसमर्थन से उत्साहित सांसद दीपेंद्र हुड्डा ने इस अभियान को आगे बढाते हुए आज शहीद उधम सिंह मेमोरियल से देवी मंदिर चौक तक पदयात्रा की। इस दौरान पूर्व मंत्री अशोक अरोड़ा, स्थानीय विधायक रामकरण काला व बड़ी संख्या में स्थानीय गणमान्य लोग साथ मौजूद रहे। सांसद दीपेंद्र हुड्डा ने कहा कि भाजपा सरकार जनता के 15 में से एक भी सवाल का जवाब अब तक नहीं दे पाई। उन्होंने कहा कि भाजपा अपना मौन कब तोड़ेगी और आखिर कब तक सवालों के जवाब देने से बचती रहेगी? उन्होंने कहा कि सरकार को जनता के सवालों का जवाब देना ही होगा, यह उसकी जवाबदेही है।

दीपेन्द्र हुड्डा ने कहा कि आज तहसील में काम बंद है, अस्पतालों में हड़ताल है, प्राइवेट अस्पताल भी हड़ताल कर चुके हैं। जब कांग्रेस पार्टी ने हिसाब मांगा तो प्रदेश के मुख्यमंत्री ने फतेहाबाद की जनसभा में 10 में से 7 काम पूर्ववर्ती हुड्डा सरकार के गिनवा दिए और अपना काम बता दिया। उनको ये भी पता नहीं कि वे किसके काम गिनवा रहे हैं क्योंकि कुछ काम किया होता तो बताते। इसके बाद अपनी खीझ मिटाने के लिए अधिकारियों को ही सस्पेन्ड कर दिया। दीपेन्द्र हुड्डा ने कहा कि प्रदेश की जनता हरियाणा में बदलाव चाहती है। जनता चाहती है कि हरियाणा खुशहाली, विकास और प्रगति के रास्ते पर आगे बढ़ने वाला प्रदेश बने।

सांसद दीपेन्द्र हुड्डा ने इस अभियान के तहत भाजपा के कुशासन, 10 साल की विफलताओं पर घेरते हुए कांग्रेस पार्टी द्वारा जारी 15 सवालों की चार्जशीट पर बीजेपी सरकार से जवाब मांगते हुए पूछा कि देश में सबसे ज्यादा बेरोज़गारी हरियाणा में क्यों है? बीजेपी की केंद्र सरकार ने हरियाणा को देश का सबसे असुरक्षित राज्य क्यों कहा? घर-घर तक कैसे पहुंचा नशा व ड्रग्स का काला साम्राज्य? देश में सर्वाधिक महंगाई हरियाणा में क्यों? भ्रष्टाचार के जनक व जनता के जी का जंजाल क्यों बने सरकारी पोर्टल व आईडी? चार्जशीट में सवाल पूछा गया है कि भाजपा के 10 साल में हजारों करोड़ के 50 से ज्यादा बड़े घोटाले क्यों? भाजपा काल क्यों बना किसानों का काल? भाजपा ने दलितों और पिछड़े वर्ग की घोर उपेक्षा क्यों की? अग्निपथ और कौशल निगम के जरिए क्यों खत्म की पक्की नौकरियां? हर वर्ग पर लाठी और गोलियां क्यों बरसाई? इंफ्रास्ट्रक्चर के विकास को शून्य पर क्यों लेकर आई बीजेपी? बीजेपी ने 2014 और 2019 की चुनावी घोषणाएं क्यों पूरी नहीं की? बीजेपी ने स्वास्थ्य सेवाओं का दिवालिया क्यों पीटा? बीजेपी ने प्रदेश के शिक्षा तंत्र को बर्बाद क्यों किया? बीजेपी ने देश की सबसे विकसित अर्थव्यवस्था को चौपट क्यों किया?

You May Have Missed