श्री वैश्य अग्रवाल समाज के कार्यों की मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने की सराहना

मुख्यमंत्री ने कहा वंचित वर्ग के लिए जनहित कार्यों में अग्रवाल समाज की अहम भूमिका।

कुरुक्षेत्र का अग्रवाल समाज प्राकृतिक आपदा एवं विपिदा के समय हर समय सहयोग के लिए तत्पर रहता है : सुभाष सुधा।

अग्रवाल समाज महाराजा अग्रसेन के पदचिन्हों पर चलते हुए सदैव देने का कार्य करता है : नवीन जिंदल।

वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक

कुरुक्षेत्र, 29 जुलाई : श्री वैश्य अग्रवाल समाज के कार्यों की सराहना करते हुए हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह ने कहा कि अग्रवाल समाज की वंचित वर्ग हेतु जनहित कार्यों में सदैव अग्रणी भूमिका रही है और आगे भी रहेगी। अग्रवाल समाज के ऊपर माता लक्ष्मी एवं महाराजा अग्रसेन की विशेष कृपा रही है। महाराजा अग्रसेन के पूरे विश्व को समाजवाद का रास्ता दिखाया। उन्होंने कहा कि यहां पर मैं अपने परिवार में आया हूं। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी रविवार को देर रात श्री वैश्य अग्रवाल पंचायत द्वारा सैक्टर 8 में बनाए जाने वाले अग्रसेन भवन के शिलान्यास समारोह में अग्रवाल धर्मशाला रेलवे रोड़ के परिसर में सम्बोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि भगवान कृष्ण की भूमि धर्मक्षेत्र कुरुक्षेत्र में अग्रसेन भवन तीर्थ यात्रियों के लिए अहम भूमिका अदा करेगा। इस भवन में उचित मूल्य पर तीर्थ यात्रियों को ठहरने व सामाजिक कार्यों हेतु आधुनिक सुविधाओं से युक्त जगह उपलब्ध होगी।

इस अवसर पर राज्य मंत्री सुभाष सुधा ने कहा कि कुरुक्षेत्र की श्री वैश्य अग्रवाल पंचायत प्राकृतिक आपदा के समय समाज सेवा के लिए सदैव तत्पर रहती है। संस्था ने कुरुक्षेत्र में कोरोना काल एवं बाढ़ के समय अहम भूमिका निभाई है। समय समय पर सरकार एवं जिला प्रशासन के साथ मिलकर अनेक जनहित के कार्य किए हैं। उन्होंने खुले मन से श्री वैश्य अग्रवाल पंचायत की प्रशंसा की एवं सरकार द्वारा कुरुक्षेत्र में किए जा रहे विकास कार्यों को सभी के समक्ष रखा। सुभाष सुधा ने विशेषकर एलिवेटेड ट्रैक, सड़कों का नवीनीकरण, शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य इत्यादि उपस्थित जनसमूह के समक्ष रखा।
कुरुक्षेत्र से लोकसभा सांसद नवीन जिंदल ने भी इस अवसर पर बोलते हुए कहा कि उनका लक्ष्य कुरुक्षेत्र को धार्मिक एवं सामाजिक दृष्टि से विकसित करना है। उन्होंने चुनावों के दौरान एक संकल्प पत्र जारी किया था, उसी संकल्प पत्र में वर्णित सभी संकल्पों पर कार्य आरंभ कर दिया है और शीघ्र ही इसके परिणाम सभी के समक्ष होंगे। उन्होंने अग्रवाल समाज की जनहित कार्यों में रुचि का भी वर्णन किया। उन्होंने सदैव विकास की बात की है।

श्री वैश्य अग्रवाल पंचायत के प्रधान सत्य प्रकाश गुप्ता ने सभी अतिथियों का स्वागत पुष्प गुच्छ, अंगवस्त्र एवं स्मृति चिन्ह देकर किया। उन्होंने इस अवसर पर बोलते हुए बताया कि संस्था द्वारा अनेक जनहित के कार्य किए जा रहे हैं जिसमें दो वातानुकूलित धर्मशालाओं का संचालन, तीन विद्यालयों का संचालन, पैथ लैब, फिजियोथेरेपी सेंटर, होम्योपैथी चिकित्सा केन्द्र, पुस्तकालय, सिलाई केन्द्र का संचालन प्रमुख हैं। इस वर्ष समाज की विधवा महिलाओं को मासिक पेंशन भी आरम्भ की गई है। इस अवसर पर श्री वैश्य अग्रवाल पंचायत के पूर्व प्रधान चन्द्र भान गुप्ता को सम्मानित किया गया। मंच संचालन श्री वैश्य अग्रवाल पंचायत के मीडिया प्रभारी राजेश सिंगला द्वारा किया गया। श्री वैश्य अग्रवाल पंचायत के प्रधान सत्य प्रकाश गुप्ता, कोषाध्यक्ष कपिल मित्तल, कार्यकारिणी सदस्य राज कुमार मित्तल, अशोक गर्ग, अश्विनी जिंदल, अंशुल बंसल, भरत लाल भरतू, मीडिया प्रभारी मुनीष मित्तल, जंग बहादुर सिंगला, संजीव गर्ग, अजय गुप्ता, धर्मपाल सिंगला, गोपाल दास गोयल पाली, महेंद्र सिंगला, राजीव गोयल, विजय गर्ग, योगेश गर्ग, डा. राजेन्द्र गोयल, मंगत राम जिंदल, रोहित गुप्ता, पूर्व मंत्री देवेन्द्र शर्मा, शशि मित्तल, रोशन लाल मित्तल, रविन्द्र अग्रवाल, अशोक गोयल, सुशील अग्रवाल, डी.के. गुप्ता, भूषण मंगला, ऋषि अग्रवाल, रमेश गोयल, मूल चन्द गुप्ता, देवेन्द्र जिंदल, पुनीत गुप्ता, रमन सिंगला, दीपक बंसल, विक्की गुप्ता इत्यादि भी कार्यक्रम में मौजूद रहे।

You May Have Missed

error: Content is protected !!