चुनावी “विजय शंखनाद रैली” का कुरुक्षेत्र की भूमि से होगा आगाज़ : संजय भाटिया

राज्यमंत्री, प्रदेश महामंत्री व जिलाध्यक्ष ने भरा कार्यकर्ताओं में जोश।

वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक

कुरुक्षेत्र 2 अगस्त : आज कुरुक्षेत्र के पंचायत भवन में आगामी विधानसभा चुनावी रैली को लेकर बैठक रखी गई। बैठक का आरंभ भारत माता, पंडित दिनदयाल उपाध्याय व श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्रों पर पुष्प चढ़ाकर व उनके सम्मुख दीप जलाकर बैठक का आरंभ किया। बैठक का आयोजन 4 अगस्त को होने वाली विजय शंखनाद रैली के लिए किया गया।बैठक में पहुँचने पर मंचआसीन महानुभावों ने बुके देकर पूर्व सांसद व रैली संयोजक संजय भाटिया का स्वागत किया।बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष सुशील राणा ने की उन्होंने मंच पर मौजूद गणमान्य लोगों का स्वागत किया व कार्यकर्ताओं का बैठक में पहुंचने पर अभिनंदन किया।मंच का संचालन जिला महामन्त्री जस्विंदर् सैनी व तेजीन्द्र गोल्डी ने किया।

बैठक को संबोधित करते हुए प्रदेश महामंत्री कृष्ण बेदी ने कार्यकर्ताओं को 4 अगस्त को होने वाली रैली मे ज्यादा से ज्यादा संख्या मे पहुँचने का आवाहन किया।उन्होंने कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियो का परिचय कराते हुए रैली सयोजक को आशवस्त किया। इस रैली मे बड़ी संख्या मे कार्यकर्ता बड़ी संख्या में पहुँच कर सफल बनाने का कार्य करेंगे। इसके बाद राज्यमंत्री सुभाष सुधा ने कार्यकर्ताओं मे जोश भरने का कार्य किया।उन्होंने कहा कि थानेसर हल्के से बड़ी संख्या में कार्यकर्ता पहुचेंगे।रैली के आयोजन में किसी प्रकार की की कमी नहीं आने दी जायेगी। साथ ही उन्होंने कहा की रैली में आने वाले जन समूह के खानपान का भी विशेष ध्यान रखा जायेगा। संजय भाटिया ने बैठक को संबोधित करते हुए मंचासीन गणमन्यो का व बड़ी संख्या बैठक में पहुँचने पर कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियो का स्वागत किया।उन्होंने ने कहा कुरुक्षेत्र में होने वाली ये रैली अपने आप में रिकॉर्ड तोड़ रैली होगी ।

रैली मे केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान, मनोहर लाल माननीय मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी, प्रदेशाध्यक्ष मोहन लाल बडोली, चुनाव प्रभारी डॉ सतीश पूनिया व सह प्रभारी विप्लव कुमार देव व अन्य मंत्रिगण व प्रदेश के शीर्ष नेतृत्व के लोग मंचासिंन रहेंगे। उन्होंने जिला के पदाधिकारियो व कार्यकर्ताओं की रैली के निमित ड्यूटीया लगाई व उन्होंने पदाधिकारियो व कार्यकर्ताओं से बड़ी संख्या मे रैली मे पहुँच कर रैली को सफल बनाने का आह्वान किया।इस मौके पर प्रदेश सचिव राहुल राणा,चेयरमैन धर्मवीर डागर, चेयरमैन धर्मवीर मिर्जापुर, चेयरमैन जय सिंह पाल,कँवलजीत कौर ,जिला मीडिया प्रमुख शैलेश वत्स,प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य रविन्द्र सांगवान,विक्रम प्रदीप शर्मा,युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष साहिल सुधा,मनदीप विर्क, रामपाल पाली, अल्पसंख्यक मोर्चा से निर्वेर विर्क,सुल्तान अजराना,पूर्व जिलाध्यक्ष राजकुमार सैनी, बीबी करतार कौर, जिला उपाध्यक्ष देवी दयाल घराडसी ,रोशन बेदी, राजेंद्र बाखली, मीडिया सह प्रमुख दिवाकर,हरीश अरोड़ा, दीपक चौहान, सोमपाल राणा,उमा शंकर, शुभम गुप्ता, रेखा वाल्मीकि, मुख़्तायार सिँह व बड़ी संख्या में कार्यकर्त्ता व पदाधिकारी मौजूद रहे।

You May Have Missed