फर्रुखनगर बने सब डिवीजन सीएम नायब सैनी को लिखा लेटर

सब डिवीजन बनने पर चार लाख लोगों को होगा इसका फायदा

47 गांव 550 छोटी बड़ी ढानिया और नगर पालिका क्षेत्र  भी  शामिल

फतह सिंह उजाला

पटौदी । क्षेत्र से विधायक एडवोकेट सत्य प्रकाश जरावता ने फर्रुखनगर को उप मंडल बनाने की मांग को लेकर मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नाम पत्र लिखा । इलाके की दो दशक पुरानी मांग को उठाने के लिए इलाके के लोगों ने विधायक का आभार प्रकट किया और उम्मीद जताई कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी उनकी मांग को अवश्य पूरी करके इलाके का मान बढाएंगे।

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नाम भेजे पत्र में विधायक सत्यप्रकाश जरावता ने बताया कि फर्रुखनगर एक बहुत बडा व ऐतिहासिक शहर है। यह जिा गुरूग्राम मुख्यालय से करीब 25 किलो मीटर की दूरी पर स्थित है। फर्रुखनगर इलाके के 47 गांवों, 550 के करीब छोटी बडी ढाणियों तथा फर्रुखनगर नगरपालिका क्षेत्र में बसने वाले लोगों आये उप मंडल स्तरीय कार्य कराने तथा विवादों के निपटारे हेतू गुरूग्राम या पटौदी उपंडल कार्यालय जाना पडता है। जिससे समय और साधन तथा धन का अपव्य होता है। इन सभी अव्यवस्थाओं से बचने के लिए जनहित में खंड फर्रुखनगर को उप मंडल बनाया जाएं। उन्होंने मुख्यमंत्री से उम्मदी और आशा जताते हुए कहा कि सरकार इलाके के साथ सहानुभूति पूर्व विचार करके फर्रुखनगर को उपमंडल बनाने की कृपा करेगी। यह जनता की दो दशक पुरानी मांग हैं। उन्होंने बताया कि फर्रुखनगर को उप मंडल का दर्जा दिलाने के उदेश्य से उन्होंने हरियाणा विधानसभा सदन की बैठक में भी पूर्ण जोश से उठाई थी। अगर फर्रुखनगर को उप मंडल का दर्जा मिलता है तो करीब चार लाख लोगों का इसका लाभ मिलेगा और सरकार की योजनाओं का भी लाभ एक छत के नीचे आसानी से मिल सकती है।

You May Have Missed

error: Content is protected !!