हरियाणा से भाजपा की सरकार जा रही है और कांग्रेस पार्टी की सरकार आ रही है।

हरियाणा में भारी बहुमत से बनेगी कांग्रेस पार्टी की सरकार

कांग्रेस पार्टी का कार्यकर्ता सम्मेलन एवं धन्यवाद कार्यक्रम सात जुलाई को जीएनएच कन्वेंशन सेंटर सोहना रोड गुरुग्राम मैं होगा

गुरुग्राम, 06 जुलाई, 2024 – जिला बार एसोसिएशन गुरुग्राम के पूर्व प्रधान एवं कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता चौधरी संतोख सिंह ने कहा कि हरियाणा भाजपा की जुमलों वाली सरकार के ख़िलाफ़ जनता में ज़बर्दस्त आक्रोश है। सरकार की जनविरोधी नीतियों के कारण किसान, मज़दूर, नौजवान, कर्मचारी, व्यापारी तथा अन्य सभी वर्गों में रोष है। आज हरियाणा में क़ानून व्यवस्था का दिवाला पिट चुका है। आज भ्रष्टाचार चरम पर है, बेरोज़गारी चरम पर है, महँगाई चरम पर है और सरकार केवल जुमलों से जनता का पेट भरना चाहती है। उन्होंने कहा कि हरियाणा के कोने-कोने से आवाज़ आ रही है कि हरियाणा से भाजपा की सरकार जा रही है और कांग्रेस पार्टी की सरकार आ रही है।

उन्होंने कहा कि हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री एवं विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष चौधरी भूपेंद्र सिंह हुड्डा तथा हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष चौधरी उदयभान के नेतृत्व में हरियाणा की पूरी 90 विधानसभा की सीटों पर कांग्रेस के पार्टी के वोट बढ़े हैं। उन्होने हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री एवं विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष चौधरी भूपेंद्र सिंह हुड्डा से उनके दिल्ली निवास पर मुलाक़ात कर हरियाणा में लोकसभा चुनावों में कांग्रेस पार्टी को जनता से मिले अपार जनसमर्थन के लिए बधाई दी।

उन्होंने बताया कि कांग्रेस गठबंधन को सभी 28 प्रदेशों की तुलना में सबसे ज़्यादा मत प्रतिशत 47.6% हरियाणा में मिलने के साथ ही मत प्रतिशत में 2019 के मुक़ाबले अन्य राज्यों की तुलना में सर्वाधिक 19.2% बढ़ोतरी भी हरियाणा में हुई। सभी सीटों पर मत प्रतिशत में रिकॉर्ड बढ़ोतरी हुई है और भाजपा हर सीट पर घटी है।

उन्होंने बताया कि लोकसभा चुनावों में कांग्रेस पार्टी को जनता से मिले अपार जनसमर्थन के लिए मतदाताओं का धन्यवाद करने के लिए हरियाणा प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष चौधरी भूपेंद्र सिंह हुड्डा, हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष चौधरी उदयभान तथा गुड़गाँव लोकसभा से कांग्रेस पार्टी के प्रत्याशी रहे श्री राजबब्बर तथा अन्य नेतागण कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ता सम्मेलन एवं धन्यवाद कार्यक्रम में सात जुलाई को जीएनएच कन्वेंशन सेंटर सोहना रोड गुरुग्राम में आ रहे हैं। उन्होंने कहा कि हरियाणा में कांग्रेस पार्टी का ग्राफ तेज़ी से बढ़ रहा है और आने वाले विधानसभा चुनावों में हरियाणा में कांग्रेस पार्टी की सरकार भारी बहुमत के साथ बनेगी।

error: Content is protected !!