युवा नेता का नायब सैनी के नेतृत्व में तीसरी बार पूर्ण बहुमत की सरकार बनाने के दावा

अटेली को उपमंडल का दर्जा देने की मांग

नारनौल। भारतीय जनता पार्टी के अटेली विधानसभा क्षेत्र के उभरते युवा नेता कुलदीप यादव ने सरपंचों को बिना टेंडर के 21 लाख रुपये तक के विकास कार्य करवाने की मंजूरी प्रदान करने की सीमा बढ़ाने के लिए मुख्यमंत्री नायब सिंह का आभार व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि जमीनी स्तर की सरकार को प्रशासनिक और वित्तीय स्वायत्ता प्रदान करके बीजेपी सरकार ने ग्रामीण विकास की गति को बढ़ाया है।

ओबीसी मोर्चा हरियाणा के कार्यकारिणी सदस्य ने कहा कि केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह द्वारा प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक में आगामी विधानसभा चुनाव मुख्यमंत्री नायब सैनी की अगुवाई में लड़ने और नायब सैनी के नेतृत्व में तीसरी बार पूर्ण बहुमत की सरकार बनाने के दावे के बाद भाजपा कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह है।

श्री यादव ने कहा कि केंद्रीय गृह मंत्री की इस घोषणा के बाद कार्यकर्ताओं का उत्साह तीसरे आसमान पर है और वे जनता के बीच जाकर पार्टी की नीतियों का प्रचार करने में जुट गए हैं। पूर्व सरपंच ने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सैनी प्रदेश वासियों की खुशहाली के लिए दिन रात कड़ी मेहनत कर रहे हैं जिससे लोगों का मुख्यमंत्री के प्रति विश्वास बढ़ा है।

गांव बोचड़िया के पूर्व सरपंच ने कहा कि प्रदेश की जनता के सामने एक तरफ नायब सैनी जैसे ईमानदार व मेहनतकश नेता है जो दिन रात जनता की सेवा में लगे रहते हैं दूसरी तरफ गुटों में बंटी हुई कांग्रेस है जिसके नेता एक दूसरे को हराने में लगे रहते हैं। विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि झूठ व फरेब की राजनीति करना कांग्रेस की प्रवृति रही है। इस बार लोकसभा चुनावों में भी संविधान खत्म करने की बात कहकर लोगों को गुमराह किया। कांग्रेस के नेताओं को यह विचार करना चाहिए कि संविधान की अवहेलना उन्हीं के नेताओं ने की थी। कांग्रेस ने इमरजेंसी लगाकर न्यायालय के फैसले तक को भी नहीं माना था।

युवा नेता ने कहा कि शराब घोटाला में अरविंद केजरीवाल के जेल चले जाने से हरियाणा में आप पार्टी शून्य होकर रह गई है। इनेलो व जजपा का अहीरवाल में कोई वजूद नहीं है। 

सरपंच ऐसोसिएशन अटेली के पूर्व प्रधान ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाने की दिशा में पंचायती राज संस्थाओं को सुदृढ़ करना अति आवश्यक है और इसी कड़ी में हरियाणा सरकार ने माइक्रो लेवल पर प्लानिंग करके पंचायतों को सशक्त कर रही है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ने ग्रामीण क्षेत्र में तैनात सफाई कर्मचारियों और नगरपालिका के सफाई कर्मचारियों के मासिक मानदेय में भी बढ़ोतरी की है, इसके लिए भी उनका आभार व्यक्त किया।

हरियाणा सरकार बुजुर्गों को दे रही सर्वाधिक 3 हजार रुपये मासिक पेंशन

ओबीसी मोर्चा हरियाणा के कार्यकारिणी सदस्य कुलदीप यादव ने कहा कि कांग्रेस सरकार के समय वृद्धावस्था सम्मान भत्ता 750 रुपये से 1 हजार रुपये करने की घोषणा जाते-जाते 2014 में कर गए थे। 1 हजार रुपये की पेंशन की राशि पहली बार हमारी सरकार ने ही दी। इतना ही नहीं, आज हरियाणा सरकार बुजुर्गों को 3 हजार रुपये मासिक पेंशन प्रदान कर रही है, जोकि देश में सर्वाधिक है।

अटेली को मंडल का दर्जा देने की मांग 

उभरते युवा नेता कुलदीप यादव ने हरियाणा के मुख्यमंत्री से मांग की है कि वह शीघ्र अटेली को उपमंडल का दर्जा देकर जनता को प्रशासनिक सेवाओं का लाभ उपलब्ध करवाए। 

अटेली को उपमंडल न बनाए जाने से अटेली तहसील के 54 गांवों के लोगों को अपनी प्रशासनिक कार्यों के लिए नारनौल अथवा कनीना जाना पड़ता है। उपमंडल अधिकारी नागरिक के कार्यों के लिए तथा न्यायिक कार्यों के लिए नारनौल जाना पड़ता है। वहीं उप-पुलिस अधीक्षक से संबंधित कार्यों के लिए कनीना चक्कर काटने पड़ते हैं। दौंगड़ा अहीर रैली में तत्कालीन मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने अटेली तहसील को उपमंडल बनाने तथा दौंगड़ा अहीर को उप तहसील बनाने की घोषणा की थी। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!