विधि विभाग के राष्ट्रीय सचिव विपुल महेश्वरी ने किया स्पष्ट, हरियाणा कांग्रेस लीगल डिपार्टमेंट का कार्यकाल नहीं हुआ समाप्त

हरियाणा कांग्रेस लीगल डिपार्टमेंट के प्रदेशाध्यक्ष पद पर एडवोकेट लाल बहादुर की सेवाएं रहेंगी जारी

हिसार : एडवोकेट लाल बहादुर खोवाल ने कहा है कि ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी लीगल डिपार्टमेंट के निर्देशानुसार हरियाणा कांग्रेस लीगल डिपार्टमेंट के प्रदेशाध्यक्ष के रूप में वे अपनी टीम के साथ पहले की भांति काम करते रहेंगे। एडवोकेट खोवाल ने बताया कि ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी लीगल डिपार्टमेंट द्वारा प्रदेशाध्यक्ष पद पर उनकी नियुक्ति की गई थी और इस पद के लिए कोई कार्यकाल निर्धारित नहीं है। तदानुसार हरियाणा कांग्रेस लीगल डिपार्टमेंट के जिला अध्यक्ष रतन पानू सहित प्रदेश कार्यकारिणी के पदाधिकारियों ने भी स्पष्ट किया है कि ऑल इंडियन कांग्रेस कमेटी लीगल डिपार्टमेंट के निर्देशानुसार हम अपनी सेवाएं जारी रखेंगे।

लाल बहादुर खोवाल ने भी स्पष्ट किया है कि तत्कालीन पार्टी प्रदेशाध्यक्ष कुमारी सैलजा ने प्रदेशाध्यक्ष रहते हुए उस समय 6 मार्च 2020 को ऑल इंडियन कांग्रेस कमेटी लीगल डिपार्टमेंट को नियमानुसार पत्र लिखकर लीगल डिपार्टमेंट का नया प्रदेशाध्यक्ष बनाए जाने की अनुशंसा की थी। उसी अनुशंसा को स्वीकार करते हुए अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी विधि विभाग के राष्ट्रीय सचिव विपुल महेश्वरी ने पत्र जारी करके 2 अप्रैल 2020 को लीगल डिपार्टमेंट के प्रदेशाध्यक्ष पद पर खोवाल की नियुक्ति की थी। खोवाल ने बताया कि ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी लीगल डिपार्टमेंट के राष्ट्रीय सचिव विपुल महेश्वरी ने स्पष्ट किया है कि ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी के विधि विभाग द्वारा नियुक्त किए गए प्रदेशाध्यक्ष व अन्य पदाधिकारी पूर्व की भांति पार्टी के लिए कार्य करते रहेंगे।

खोवाल ने बताया कि हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश अध्यक्ष उदयभान के द्वारा लीगल डिपार्टमेंट में कुछ नियुक्तयां की है जिससे विभाग की शक्ति ओर बढ़ेगी खोवाल ने कहा कि मौजूदा वक्त में एकजुटता जरूरी है और इसके लिए वे हमेशा तत्पर हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!