चुनाव सिर पर है, तब मुख्यमंत्री की ताबड-तोड की जाने वाली घोषणाओं का जमीनी धरातल पर लागू होने की सोचना ही बेमानी है : विद्रोही

मुख्यमंत्री नायब सिंह घोषणा मंत्री बन घोषणा पर घोषणा कर रहे, जिनका चुनाव से पहले क्रियान्वयन संभव नही : विद्रोही

3 जुलाई 2024 – हरियाणा विधानसभा चुनाव से ठीक पूर्व मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनीे की सरपंचों को दिये गए अधिकारों व कथित ग्रामीण विकास को स्वयंसेवी संस्था ग्रामीण भारत के अध्यक्ष वेदप्रकाश विद्रोही ने चुनाव में वोट हडपने का हथकंडा बताया।

विद्रोही ने कहा कि जब चुनाव सिर पर है, तब मुख्यमंत्री की ताबड-तोड की जाने वाली घोषणाओं का जमीनी धरातल पर लागू होने की सोचना ही बेमानी है। यदि भाजपा सरकार की मंशा साफ होती तो सरपंचों का दमन नही करती। उन्हे भ्रष्टाचारी बताकर प्रताडित नही करती और सरपंचों व ग्रामीण विकास की जायज मांगों को बहुत पहले ही मान चुकी होती। विद्रोही ने कहा कि अब अपनी साफ दिख रही हार के मध्यनजर मुख्यमंत्री लोगों को ठगने घोषणा मंत्री बनकर घोषणा पर घोषणा कर रहे है जिनका चुनाव से पहले क्रियान्वयन होना संभव नही। ऐसी स्थिति में घोषणा मंत्री नायब सिंह सैनी की सभी घोषणाएं लोगों की वोट हडपने के कुप्रंयास के अलावा कुछ नही।

विद्रोही ने सवाल किया कि जब मानसून के समय निर्माण के विकास कार्य होते ही नही, तब हरियाणा विधानसभा चुनावों से पहले गांवों में सरपंचों को दी गई इन कथित पावर से विकास कैसे होगा। जब एक पैसा मानसून सीजन में ग्राम पंचायत खर्च कर ही नही सकती तो तब मुख्यमंत्री की घोषणा लोगों को ठगकर उनकी वोट हडपने का जरिया नही तो और क्या है? 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *