लोक सभा में राहुल गांधी नेता प्रतिपक्ष के साथ-साथ देश की जनता की मज़बूत आवाज बनेंगे-चौधरी संतोख सिंह

लोक सभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी मज़बूती के साथ उठाएंगे जनता के हितों की आवाज़

गुरुग्राम, 26 जून, 2024 – जिला बार एसोसिएशन गुरुग्राम के पूर्व प्रधान एवं कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता चौधरी संतोख सिंह ने श्री राहुल गाँधी को लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष बनाये जाने पर बधाई एवं शुभकामनाएँ दी। उन्होंने कहा कि लोक सभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी मज़बूती के साथ जनता के हितों की आवाज़ उठाएँगे। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी ने कन्याकुमारी से कश्मीर तक हज़ारों किलोमीटर की ‘भारत जोड़ो’ पदयात्रा तथा मणिपुर से महाराष्ट्र तक ‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा’ करके और देश की जनता से सीधा संवाद करके जनता की समस्याओं को जाना है। लोक सभा में राहुल गांधी नेता प्रतिपक्ष के साथ-साथ देश की जनता की मज़बूत आवाज बनेंगे।

नेता प्रतिपक्ष लोक सभा राहुल गांधी ने आज लोक सभा में अपने पहले ही संबोधन में कहा कि यह सदन भारत के लोगों की आवाज का प्रतिनिधित्व करता है। सवाल ये नहीं है कि सदन कितनी सफलतापूर्वक चलता है, बल्कि सवाल ये है कि भारत की कितनी आवाजें यहां सुनी जाएंगी। अगर आप विपक्ष की आवाज को खामोश करके सदन को चलाते हैं तो यह अलोकतांत्रिक होगा। देश की जनता उम्मीद करती है कि विपक्ष संविधान की रक्षा करे। हमें भरोसा है कि विपक्ष को जनता की आवाज उठाने की इजाजत देकर आप संविधान की रक्षा का धर्म निभाएंगे।

You May Have Missed

error: Content is protected !!