महामंडलेश्वर 1008 स्वामी विद्यागिरि जी महाराज एवं महंत बंशी पुरी व संत समाज और गांव वासियों द्वारा महंत विजय पुरी का हुआ पट्टाभिषेक।

संत समाज के साथ गांववासियों द्वारा महंत विजय पुरी को तिलक लगा कर चादर की रस्म अदा की।

वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।

कुरुक्षेत्र बकनौर : जिला कुरुक्षेत्र के साथ लगते गांव बकनौर के सिद्ध बाबा गोमती नाथ धाम हनुमान मन्दिर में आज 18 जून 2024 मंगलवार को स्वामी विजय पुरी का महंती पट्टाभिषेक संपन्न हुआ।

प्रातः 10 बजे मन्दिर परिसर में हवन हुआ और 11 बजे पट्टाभिषेक के बाद दोपहर 12 बजे विशाल भंडारे का आयोजन हुआ। स्वामी विजय पुरी का महंती पट्टाभिषेक महामंडलेश्वर 1008 स्वामी विद्यागिरि जी महाराज श्री पंचायती अखाड़ा महानिर्वाणी एवं षडदर्शन साधुसमाज के संरक्षक महंत बंशी पुरी जी महाराज,महंत विश्वनाथ पुरी,महंत भीम पुरी के सानिध्य में सभी विभिन्न स्थानों से आए हुए संत महात्माओं द्वारा किया गया।

इस अवसर पर षडदर्शन साधुसमाज के अध्यक्ष परमहंस ज्ञानेश्वर, कोषाध्यक्ष महंत महेश मुनि, संगठन सचिव वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक, सचिव रामअवतार दास, गोविंदानंद आश्रम की महंत सर्वेश्वरी गिरि जी महाराज, महंत जगन्नाथ पुरी, महंत लक्ष्मीनारायण पुरी, महंत महेश मुनि, देवी शरण दास, महंत मुकेश गिरि महंत विशाल दास, महंत प्रेम नारायण गिरि, महंत चमन गिरि, महंत सत्यनारायण गिरि थानापति, महंत राजेंद्र पुरी ,स्वामी मनोहर गिरि, स्वामी मणिराज पुरी स्वामी शिवानंद पुरी, स्वामी अभिषेक पुरी,स्वामी सुदर्शन गिरि, स्वामी लखन पुरी महंत गंगा दास इत्यादि काफी संख्या संत महात्मा उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के मुख्य यजमान समाजसेवी अजैब सिंह सरपंच कप्तान सिंह फोटोग्राफर कमल के साथ समस्त गांववासी भी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *