कांग्रेस ने संविधान और आरक्षण के नाम पर झूठा भ्रम फैलाकर मतदाताओं को छला : सैनी

पदाधिकारियों की बैठक में सीएम सैनी ने कहा – हरियाणा में पूर्ण बहुमत के साथ बनेगी भाजपा की सरकार

चंडीगढ़ 17 जून। हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह ने कहा कि कार्यकर्ता पार्टी की रीड की हड्डी होते हैं और निरंतर पाटी व संगठन को मजबूत करने का काम करते हैं। विधानसभा चुनाव में पूर्ण बहुमत के साथ भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनेगी। मुख्यमंत्री सोमवार को कुरुक्षेत्र स्थित एक निजी रेस्तरां में पार्टी पदाधिकारियों की एक बैठक को सम्बोधित कर रहे थे। यहां श्री सैनी ने आम आदमी पार्टी को भी घेरा। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी की सरकार ने दिल्ली में सिस्टम बनाने की जाए भ्रष्टाचार पर ज्यादा ध्यान दिया है। इस मौके पर शहरी स्थानीय निकाय मंत्री सुभाष सुधा, भाजपा जिला अध्यक्ष रवि बतान, पूर्व खेल मंत्री संदीप सिंह, पूर्व मंत्री कृष्ण बेदी, पूर्व विधायक डा. पवन सैनी, प्रदेश महामंत्री डा. अर्चना गुप्ता, प्रभारी कुरुक्षेत्र जगमोहन आनंद मौजूद रहे।

मुख्यमंत्री नायब सिंह ने कहा कि विधानसभा चुनाव के दृष्टिगत कार्यकर्ता पूरी मेहनत के साथ कार्य कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि लोकसभा आम चुनाव में भारतीय जनता पार्टी ने कांग्रेस से ज्यादा वोट हासिल किए हैं। पिछले लोकसभा चुनाव की अपेक्षा इस लोकसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी का वोट प्रतिशत बढ़ा है। उन्होंने पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि लोकसभा चुनाव में कांग्रेस ने झूठ बोलकर यह भ्रम फैलाया कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी अगर तीसरी बार प्रधानमंत्री बनते है तो सविधान और आरक्षण को समाप्त कर देंगे। उन्होंने सविधान और आरक्षण के नाम पर झूठा भ्रम फैलाकर वोट हासिल करने का काम किया है।नायब सैनी ने कहा कि पिछले 10 वर्षों में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में आमजन के लिए जो कार्य किए हैं उन कामों के बल पर कार्यकर्ता लोगों के बीच जाकर कांग्रेस का जो झूठा प्रचार था उसका पर्दाफाश करने का काम करेंगे। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं की मेहनत व आमजन के सहयोग से भारतीय जनता पार्टी की सरकार पूर्ण बहुमत से बनेगी।

पत्रकारों द्वारा दिल्ली में पानी की किल्लत से सम्बन्धित प्रश्न का जवाब देते हुए सीएम सैनी कहा कि वहां की सरकार ने पानी के लिए कोई सिस्टम नहीं बनाया व भ्रष्टाचार में लिप्त है उनकी निगाहें भ्रष्टाचार की तरफ रहती है। हमारे लिए दिल्ली के लोग सम्मानीय है हरियाणा द्वारा दिल्ली को पहले की तरह पानी दिया जा रहा है। दिल्ली के लोगों को पानी के नाम पर जो झूठी राजनिति करते हैं ऐसे लोगों को सबक सिखाना चाहिए। इस मौके पर धर्मबीर मिर्जापुर, धुमन सिंह किरमच,धर्मवीर डागर,मीडिया प्रमुख शैलेश वत्स आदि गणमान्य लोग उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!