संत समाज ने समाजसेवी अवनी गुप्ता की माता श्रीमती कृष्णा देवी के आकस्मिक निधन पर शोक व्यक्त किया

वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक

कुरुक्षेत्र : कुरुक्षेत्र के समाजसेवी अन्नपूर्णा रसोई एवं होटल के संचालक अवनी गुप्ता की पूज्य माता श्रीमती कृष्णा देवी जिनका 18 जून को आकस्मिक निधन हो गया था उनके निधन पर संत महामंडल की अध्यक्ष महामंडलेश्वर 1008 स्वामी विद्यागिरि जी महाराज, षडदर्शन साधुसमाज के संरक्षक एवं अनेक राज्यों में स्थापित मठ मन्दिर आश्रमों के परमाध्यक्ष महंत बंशी पुरी जी महाराज, अध्यक्ष परमहंस ज्ञानेश्वर , कोषाध्यक्ष महंत महेश मुनि, संगठन सचिव वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक, महंत जगन्नाथपुरी, महंत सर्वेश्वरी गिरि, महंत विजय पुरी, स्वामी लक्ष्मीनारायण पुरी इत्यादि संत महात्माओं ने गहरा शोक प्रगट किया।

अवनी गुप्ता ने बताया कि पूज्य माता जी के निमित रखे गए गरुड़ पुराण पाठ का भोग रस्म पगड़ी 30 जून रविवार को रतगल गुरुदारा सेक्टर 7 कुरुक्षेत्र में दोपहर 2 से 3 बजे तक होगी।

ब्रह्मभोज दोपहर 12 बजे होगा।

You May Have Missed

error: Content is protected !!