दिल्ली में भाजपा ने लगातार तीसरी बार जीती सातों सीटें

मोदी के सशक्त नेतृत्व और भाजपा की नीतियों पर दिल्लीवासियों का भरोसा भविष्य में भी रहेगा कायम :  बोले धनखड़

 दिल्ली के आगामी विधानसभा चुनावों में बनेगी भाजपा की सरकार :  धनखड़

 दिल्ली प्रभारी धनखड़ ने जताया दिल्ली की जनता का आभार और कार्यकर्ताओं को दी शाबाशी

चंडीगढ़,  5 जून।  । देश की राजधानी दिल्ली में लगातार तीसरी बार भाजपा  को सभी सातों सीटों पर विजयश्री प्राप्त हुई है। दिल्लीवासियों का मोदी जी के प्रति अटूट विश्वास सराहनीय है। दिल्ली प्रदेश लोकसभा चुनाव प्रभारी औम प्रकाश धनखड़ ने दिल्ली में लगातार तीसरी बार पूर्णाक मिलने पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि दिल्ली की समझदार जनता ने मोदी जी के नेतृत्व में देश को मजबूत बनाने के लिए संपूर्ण जनादेश दिया है। इस बार  दिल्ली भाजपा कार्यकर्ताओं के समक्ष सभी सीट जीतने की चुनौती थी। आप और कांग्रेस का गठबंधन होने से विपक्ष की वोट डिवीजन होने की संभावना कम हो गई थी। लेकिन दिल्ली की जनता ने आप और कांग्रेस को नकारते हुए भाजपा में अपना विश्वास पुन दोहराया और मोदी जी को फिर से पीएम बनाने के लिए मतदान किया। इसलिए दिल्ली की  सभी सातों सीटों पर लगातार तीसरी बार कमल खिला है। धनखड़ ने कहा कि  दिल्ली की जनता बधाई की पात्र है। दिल्ली में भाजपा को 54.38 प्रतिशत मत प्राप्त हुए जबकि कांग्रेस और आप पार्टी दोनों को मिलाकर 43 प्रतिशत मत मिले।

 राष्ट्रीय सचिव धनखड़ ने कहा कि कांग्रेस  अनेक तरह के लोभ लालच देकर भी तीन अंकों तक नहीं पहुंच पाई।देश की जनता  कांग्रेस के जनादेश की चोरी के फॉर्मूले को पहले से जानती थी , इसलिए कांग्रेस को नकार दिया ।  उन्होंने कहा कि भाजपा मोदी जी के नेतृत्व में अपने सहयोगियों को साथ लेते हुए पिछले दस वर्षो से देश की  सेवा कर रही है। लगातार तीसरी बार फिर से भाजपा नीत एनडीए  को  पूर्ण  बहुमत प्राप्त हुआ है। मोदी जी फिर से देश के प्रधानमंत्री बनने जा रहे हैं।

दिल्ली प्रभारी श्री धनखड़ ने सहप्रभारी अलका गुर्ज्जर, प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा , संगठन मंत्री पवन राणा, दिल्ली भाजपा मीडिया टीम और सभी कार्यकर्ताओं द्वारा टीम भावना से दिन रात एक करते हुए पार्टी के लक्ष्य को प्राप्त   करने  पर शाबाशी दी। उन्होंने सभी विजयी उम्मीदवारों को उनके सफल कार्यकाल की अग्रिम शुभकामनाएं भी दीं।

दिल्ली प्रदेश प्रभारी श्री धनखड़ ने कहा कि दिल्ली के आगामी विधानसभा चुनावों में भाजपा की सरकार बनने जा रही है। आम आदमी पार्टी की नीतियों से दिल्ली की जनता दुखी हो चुकी है और मौजूदा केजरीवाल सरकार को विदा करने का मन बना चुकी है। धनखड़ ने एक अन्य सवाल का जवाब देते हुए कहा कि हम हरियाणा में लक्ष्य से पीछे रहे हैं, यह सच है। पिछले दस वर्ष से  हरियाणा में भाजपा की सरकार है। जनता की समझ के अनुसार जो भी कमी रही है , उनको तत्काल दूर किया जाएगा। जनभावनाओं के अनुरूप कार्य करते हुए आगामी विधानसभा चुनाव में पार्टी पूरे सामर्थ्य के साथ चुनाव लड़ेंगी। हरियाणा में भी तीसरी बार भाजपा की सरकार बनेगी।

Previous post

लोकसभा चुनाव के परिणामों ने हरियाणा में कांग्रेस की सरकार बनाने का रास्ता साफ कर दिया – दीपेंद्र हुड्डा

Next post

सड़क पर गाड़ी का हॉर्न बजाने पर स्कूटी चालक ने किया गाड़ी चालक पर पेचकस से जानलेवा हमला

You May Have Missed

error: Content is protected !!