कुरूक्षेत्र से इनेलो की जीत तय : बलवान सिंह दोदवा

चौधरी अभय सिंह चौटाला भारी मतों से करेंगे लीड,बाकि सीटों पर कङा मुकाबला : बलवान सिंह दोदवा

चण्डीगढ,29मई:- इंडियन नेशनल लोकदल कर्मचारी प्रकोष्ठ के प्रदेशाध्यक्ष बलवान सिंह दोदवा ने ब्यान जारी करते हुए दावा किया है कि कुरूक्षेत्र लोकसभा क्षेत्र से इनेलो की जीत निश्चित रूप से तय है जहां से चौधरी अभय सिंह चौटाला भारी मतों के अंतर से विजय हांसिल करके एक रिकार्ड कायम करेंगे। दोदवा ने यह भी बताया कि लोकसभा की बाकि सीटों पर इंडियन नेशनल लोकदल के उम्मीदवार कङे मुकाबले में है तथा 4 जुन को चौकाने वाले नतीजे आऐंगे।

बलवान सिंह दोदवा ने बताया कि भाजपा की कुरीतियों से देश व प्रदेश की जनता काफी नाराज है जिसके कारण पुरे देश में जनता ने भाजपा के खिलाफ जमकर मतदान किया है। भाजपा द्वारा गुप्त रूप से आईबी से करवाई गई सर्वे रिपोर्ट में भी खुलासा हुआ है कि भाजपा 200 का आंकङा भी पार नही कर पायेगी।

वैसे भी अबकी बार देश व प्रदेश की जनता ने राष्ट्रीय पार्टियों की बजाय क्षेत्रीय पार्टियों के पक्ष में मतदान किया है। इसलिए अबकी बार केंद्र में क्षेत्रीय दलों की सरकार बनेगी।

दोदवा ने बताया कि प्रदेश में इंडियन नेशनल लोकदल पार्टी का ग्राफ दिन-प्रतिदिन बढता जा रहा है तथा चौधरी अभय सिंह चौटाला के नेतृत्व में पार्टी लगातार मजबूत होती जा रही है। इसलिए प्रदेश में आने वाला समय इनेलो का है। प्रदेश की जनता चौधरी अभय सिंह चौटाला को हरियाणा के मुख्यमन्त्री का ताज पहनाना चाहती है,क्योंकि वो ही मात्र एक ऐसे सच्चे नेता हैं जिस पर प्रदेश की जनता आंख मूंदकर विश्वास करती है और समर्थन देती है, बाकि सभी पार्टियों के नेता जनता का विश्वास खो चुके हैं। इसलिए वर्ष 2024 में होने वाले विधानसभा चुनाव में इंडियन नेशनल लोकदल पार्टी पूर्ण बहुमत हासिल करके प्रदेश में सरकार बनाने का काम करेगी।

दोदवा ने इनेलो के तमाम पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं का भी धन्यवाद किया है जिन्होंने इस तपती गर्मी में दिन-रात कङी मेहनत करके लोकसभा उम्मीदवारो पक्ष में काम करके पार्टी को मजबूती प्रदान करने का काम किया है।

You May Have Missed

error: Content is protected !!