19 मई को पहरावर में मनाया जाएगा भगवान परशुराम जन्मोत्सव – जयहिंद

नेताओ की स्टेज पर नो एंट्री, 36 बिरादरी के योद्धाओं को मिलेगा स्थान और सम्मान – जयहिंद

भगवान परशुराम जन्मोत्सव पूरी तरह से सामाजिक और धार्मिक कार्यक्रम – जयहिंद

साजिश का असली मास्टर माइंड मुख्यमंत्री, अभी तो गुर्गा गिफ्तार हुआ है – जयहिंद

एक महिला के साथ इतनी कायराना हरकत देश के इतिहास में कभी नही हुई होगी – जयहिंद

मुझ पर दारु की दलाली या भ्रष्टाचार के नहीं बल्कि जनता के मुद्दों की आवाज उठाने पर दर्जन भर केस दर्ज – जयहिंद

रौनक शर्मा

रोहतक | जयहिंद सेना प्रमुख नवीन जयहिंद शनिवार को रोहतक टेंट में प्रेसवार्ता को सम्बोधित करते हुए कहा कि रविवार को 19 मई को पहरावर में भगवान परशुराम जन्मोत्सव मनाया जायेगा और पुरे प्रदेश की जनता का चूल्हा न्योत है | 36 बिरादरी का भाईचारा पहुचेंगा और बड़े जोश और जूनून के साथ भगवन परशुराम जन्मोत्सव मनाया जायेगा | अयोध्या में श्री राम का मंदिर बना और पहरावर में परशुराम का मन्दिर बनेगा | भगवान परशुराम न्याय, मान-सम्मान और स्वाभिमान की प्रतिक होगी | इस दिन सामाजिक योद्धाओं (36 बिरादरी) को जिन्होंने पहरावर की जमींन के लिए संघर्ष किया और समाज के हक की आवाज उठाते है उन्हे सम्मानित किया जायेगा |

जयहिंद ने साथ ही कहा कि यह कार्यक्रम पूरी तरह से गैर -राजनीतिक और सामाजिक रहेगा | किसी भी तरह से राजनीतिक बयानबाजी इस कार्यक्रम नहीं होगी | साथ ही स्टेज पर नेताओं को नहीं 36 बिरादरी के उन योद्धाओं को स्थान और सम्मान मिलेगा जिन्होंने समाज के हक़ की लड़ाई के लिए फरसा उठाया | उस लड़ाई में तन -मन धन से साथ दिया | भ्रष्ट , बेईमान और झूठे लोग इस कार्यक्रम में न आये |

जयहिंद ने कहा 36 बिरादरी में अगर किसी के साथ भी अन्याय हो रहा हो तो उन्हे आवाज उठानी चाहिए और हमेशा दूसरों की भलाई के लिए तैयार रहना चाहिए । ग़रीब कमजोर की लड़ाई लड़ने वाला ही परशुराम का असली चेला होता है और जो आवाज नहीं उठा सकते वह किसी भी भगवान के भक्त नहीं हो सकते ।

जयहिंद ने कहा कि इस मौके पर देशी घी का भंडारा किया जायेगा और 36 बिरदारी के लोग प्रसाद ग्रहण करने पहुंचेगे और भोलेनाथ और परशुराम का आशीर्वाद लेकर जायेंगे | प्रदेश ही नहीं बल्कि दुसरे राज्यों से भी परशुराम भक्त इस जन्मोत्सव में हिस्सा लेने पहुंचेंगे |

वही इस जन्मोत्सव में भगवान परशुराम की 121 फीट ऊँची मंदिर मूर्ति निर्माण पर जनता की सहमती ली जायेगी |

जयहिंद ने कहा कि जन्मोत्सव में लोग अपनी शासन और प्रशासन से जुड़ी समस्याओं लेकर आयेंगे । समाधान के लड़ाई वे लड़ेंगे । देवी -देवताओं के आशीर्वाद से लोगों की आवाज़ उठाने का काम कर रहे है ।और आगे भी करते रहेंगे । पिछली साल भी सैकड़ों लोग अपनी समस्या लेकर जन्मोत्सव में आये थे और उनकी लगभग सभी समस्याओं का समाधान करवाया था | 19 मई को पहरावर में पूरे राज्य से 36 बिरादरी का भाईचारा आये, अपनी समस्या साथ लाए और भगवान परशुराम का आशीर्वाद व प्रसाद ग्रहण करें । उनकी समस्याओं की लड़ाई वे लड़ेंगे |

साजिश का असली मास्टर माइंड मुख्यमंत्री, अभी तो गुर्गा गिफ्तार हुआ है – जयहिंद

एक महिला के साथ इतनी कायराना हरकत देश के इतिहास में कभी नही हुई होगी – जयहिंद

मुझ पर दारु की दलाली या भ्रष्टाचार के नहीं बल्कि जनता के मुद्दों की आवाज उठाने पर दर्जन भर केस दर्ज – जयहिंद

डॉ नवीन जयहिंद ने वही स्वाति के साथ हुई मारपीट मामले में आम आदमी पार्टी द्वारा जारी वीडियो पर सवाल खड़े करते हुए कहा कि दिल्ली पुलिस की मेडिकल रिपोर्ट में बिलकुल साफ़ -साफ़ है कि स्वाति के साथ कितनी बेहरहमी के साथ मारपीट हुई | दुशासन जिसके दुर्योधन के कहने पर इस घटना को अंजाम दिया भागता फिर रहा था | उसी गटर हाउस में जहाँ इस मुख्यमंत्री ने ये सारी साजिश रची थी दिल्ली पुलिस ने इसे गिरफ्तार कर लिया है | मुख्यमंत्री अपनी ही महिला राज्यसभा सांसद के साथ मारपीट करने वाले दुशासन को बचा रहा था | अपराधी शरण देने के आरोप में इस दुर्योधन को भी गिरफ्तार करना चाहिए | कांट -छांट कर वीडियो जारी कर रहे है | असली दम है तो पूरी वीडियो जारी की जाए | सब कुछ साफ़ हो जायेगा | कैसे स्वाति को धक्के मार कर “गटर हाउस” से निकाला जा रहा है | कितनी बेशर्मी से कौरवों की सेना स्वाति को बदनाम करने की कोशिश की जा रही है | स्वाति पिछले 20 साल से आन्दोलनों का हिस्सा रही है अब उसे ही बीजेपी का एजेंट बताया जा रहा है |

जयहिंद ने कहा कि बड़े शर्म कि बात है कि एक महिला के पीछे दुर्योधन ने पूरी कौरवों की सेना लगा रखी है | जयहिंद ने तंज कसते हुए कहा कि अभी तो थोडा ही पानी बिलों में गया था सांप -बिच्छु ,सपोले, चूहे, कीड़े सब निकल कर आ रहे है ये रंगे सियार गुलाम गैंग के | इस पुरे मामले में दुर्योधन की चुप्पी सबसे खतरनाक है | 2008 से इस दुर्योधन को जानते है | इस पूरी कौरवों की सेना से शर्म बेच खाई है , इनके घर में माँ-बहन, बेटी नहीं लगता तो जो ये सब बकवास कर रहे है | उनकी पुलिस से यही अपील है कि इस पुरे मामले की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए ताकि दूध का दूध और पानी का पानी हो | इस तरह की एक महिला के साथ कायराना हरकत इतिहास में कभी नहीं हुई होगी |

जयहिंद ने वही संजय सिंह को भी अब सामने आने के लिए कहा कि अब वो संजय सिंह कहाँ है जिसने देश के सामने कहा कि मारपीट हुई है , बदतमीजी हुई है | थोड़े दिन बाद आतिशी मर्लेना भी थोड़े दिन बाद आतिशी पीटलेना होगी | वे सबकी औकात जानते है | बीजेपी-कांग्रेस पर आरोप लगाने से न्याय नहीं मिलेगा | गृह मंत्री से भी अपील है कि स्वाति पर हमला साजिश के तहत हुआ और उसकी जान को खतरा है इसलिए सुरक्षा की उचित व्यवस्था की जाए | और इस मामले में संज्ञान ले | राहुल गाँधी -प्रियंका गाँधी सब चुप है | बिना राजनीतिक मुद्दे के इस मामले सभी नेताओं को बोलना चाहिए या फिर वे महिला सुरक्षा की बात न करें |

जयहिंद ने कहा कि अगर स्वाति गलत है तो दुशासन क्यों भाग रहा था | टेम्पर्ड वीडियो क्यों जारी की जा रही है | अगर स्वाति गलत है तो उसे सजा हो जाए कोई समस्या नहीं | लेकिन न्याय की बात हो और निष्पक्ष जांच हो | वे पूर्व पति होने के नाते नहीं बल्कि बल्कि सामाजिक कार्यकर्ता होने के नाते से कह रहे है |

वही जयहिंद ने उन्हें बीजेपी का एजेंट कहने वालो पर भी पलटवार करते हुए कहा कि उन्होंने प्रदेश के लाखों लोगों की आवाज उठाई है | उन पर दर्ज केस दारु -दलाली या भ्रष्टाचार के नहीं बल्कि मुद्दों की आवाज उठाने के केस दर्ज है | कांग्रेस या किसी और पार्टी ने भी इतने आन्दोलन या प्रदर्शन हरियाणा सरकार के खिलाफ नहीं किये जितने उन्होंने किये है |

You May Have Missed

error: Content is protected !!