विद्रोही का दावा ……… 4 जून को मतदाता का फैसला भाजपा को प्रदेश से तडीमार कर देगा

हरियाणा में भाजपा नेताओं में भारी बौखलाहट : विद्रोही

हालत यह हो गई है कि भाजपा नेता व कार्यकर्ता भी जनभावना के अनुरूप पर्दे के पीछे सेे कांग्रेस-इंडिया गठबंधन के पक्ष में वोट डालने की अपील कर रहे है : विद्रोही

12 मई 2024 – स्वयंसेवी संस्था ग्रामीण भारत के अध्यक्ष एवं हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता वेदप्रकाश विद्रोही ने दावा किया कि जिस तरह हरियाणा में कांग्रेस-इंडिया गठबंधन उम्मीदवारों को पिछडे, दलित वर्ग के विभिन्न संगठनों, व्यापारी, मजदूर, किसान, छात्र, युवा, महिला व सामाजिक संगठनों का खुला सहयोग मिल रहा है, उससे यह दिन-प्रतिदिन सुनिश्चित होता जा रहा है कि हरियाणा का मतदाता 25 मई को अपनी वोट की ताकत से प्रदेश की सभी 10 लोकसभा सीटे कांग्रेस की झोली मेें डाल रहा है

विद्रोही ने कहा कि हरियाणा में पिछडे, दलित समुदाय के संगठन अपने-अपने स्तर पर सामाजिक पंचायते व बैठके करके कांग्रेस-इंडिया गठबंधन को समर्थन देने की घोषणा कर रहे है जो प्रदेश के बदलते राजनीतिक वातावरण का प्रमाण है। जिस तरह पूरे प्रदेश में हर गांव, कस्बे, शहर, मौहल्ले, गली में कांग्रेस-इंडिया गठबंधन के उम्मीदवारों के पक्ष में लामबंदी हो रही है, वह बताता है कि हरियाणा की जनता भाजपा का पूरी तरह सेे सफाया करने का मन बना चुकी है। हालत यह है कि भाजपा उम्मीदवारे अपना चुनाव प्रचार तक भी ठीक ढंग सेे नही कर पा रहे है। विद्रोही ने दावा किया कि 4 जून को मतदाता का फैसला भाजपा को प्रदेश से तडीमार कर देगा। हरियाणा में भाजपा नेताओं में भारी बौखलाहट है। अब तो हालत यह हो गई है कि भाजपा नेता व कार्यकर्ता भी जनभावना के अनुरूप पर्दे के पीछे सेे कांग्रेस-इंडिया गठबंधन के पक्ष में वोट डालने की अपील कर रहे है।

विद्रोही ने दावा कि जो पूर्व कांग्रेसी और अब वर्तमान में भाजपाई नेता इस भ्रम है कि अपने व्यक्तिगत जनाधार के बल पर वे जीत हासिल कर लेंंगे, उनका यह भ्रम भी 4 जून को टूट जायेगा क्योंकि आम नागरिक भाजपा व मोदी की जनविरोधी, फासिस्ट नीतियों से इतना तंग आ चुका है कि अब वह भाजपा को देश-प्रदेश की सत्ता से खदेडना चाहता है। हरियाणा कीे 10 लोकसभा सीटों में से 4 सीटों पर पूर्व कांग्रेसियों को भाजपा उम्मीदवार बनाने पर खुद मूल भाजपाईयों में गहरा रोष है और वे स्वयं अपने बेहतर राजनीतिक भविष्य के लिए इन भाजपा उम्मीदवारों को हराने व कांग्रेस उम्मीदवार को जिताने के लिए काम कर रहे है। विद्रोही ने दावा किया 4 जून को हरियाणा से कांग्रेस-इंडिया गठबंधन जनता के आशीर्वाद से सभी 10 लोकसभा सीटे जितेगी और हरियाणा से भाजपा का पूरी तरह से सफाया हो जायेगा।  

Previous post

चुनाव का पर्व देश का गर्व ………. स्वीप वॉकथान : स्कूली बच्चों, खिलाडिय़ों व आमजन ने 5 किलोमीटर पैदल चलकर दिया मतदान का संदेश

Next post

कांग्रेस की जातिवादी मानसिकता रघुवीर कादियान के बयान में झलकी : हनुमान वर्मा

You May Have Missed

error: Content is protected !!