भाजपा व जजपा नेताओं का जनता कर रही खुलकर बहिष्कार : लाल बहादुर खोवाल

देशभर में कांग्रेस की लहर, स्पष्ट बहुमत से सरकार बनाएगी कांग्रेस: लाल बहादुर खोवाल

हिसार : हरियाणा कांग्रेस लीगल डिपार्टमेंट के प्रदेश अध्यक्ष एडवोकेट लाल बहादुर खोवाल ने कहा कि देशभर में कांग्रेस की लहर है और इस बार कांग्रेस स्पष्ट बहुमत से सरकार बनाएगी। उन्होंने हरियाणा के विभिन्न क्षेत्रों का अवलोकन करने के उपरांत कहा कि बहुत से गांवों व क्षेत्रों में भारतीय जनता पार्टी के नेताओं का बहिष्कार किया जा रहा है और उन्हें गांवों के अंदर घुसने तक नहीं दिया जा रहा। खोवाल ने कहा कि भाजपा की कई जनसभाओं में लोगों ने खुलकर अपना विरोध जताया है। किसान व मजदूर भाजपा के नेताओं की गाडिय़ां रोककर जनविरोधी कार्य करने के लिए आक्रोश जता रहे हैं। हर जगह लोग भाजपा के विरोध में मोर्चाे खोले बैठे हैं।

एडवोकेट लाल बहादुर खोवाल ने कहा कि भाजपा ने पिछले दस वर्षों में गरीब, मजदूर, किसान व पिछड़ा वर्ग को प्रताडि़त करने का काम किया है। उन्होंने कहा कि भाजपा झूठे वादे व दावे करके दो बार जनता को बरगला चुकी है लेकिन इस बार उसकी चाल कामयाब नहीं होने वाली है। जनता भाजपा की सच्चाई को जान चुकी है, इसलिए भाजपा का हर जगह विरोध हो रहा है और किसान व मजदूर भाजपा सरकार के खिलाफ नारेबाजी व धरना देकर एवं प्रदर्शन करके अपना विरोध जता रहे हैं। उन्होंने बताया कि वे कांग्रेस कार्य समिति की सदस्य, हरियाणा कांग्रेस की पूर्व प्रदेशाध्यक्ष व सिरसा लोकसभा क्षेत्र की उम्मीदवार कुमारी सैलजा के साथ विभिन्न क्षेत्रों का दौरा कर चुके हैं। हर जगह कांग्रेस को बढ़त मिलती दिखाई दे रही है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की नीतियों से प्रभावित होकर विभिन्न दलों के लोग कांग्रेस में शामिल हो रहे हैं।

खोवाल ने कहा कि कांग्रेस की नीतियों मे जनता विश्वास जता रही है। कांग्रेस पार्टी ने इसलिए अपने घोषणा पत्र को न्याय पत्र का नाम दिया है। दरअसल कांग्रेस जनता के हितों की लड़ाई लड़ रही है और हर वर्ग व हर तबके के लोगों को समुचित सुविधाएं व अधिकार मिलें, इसके लिए कांगे्रस प्रयत्नशील है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस जातिगत जनगणना की प्रबल पक्षधर है ताकि इस जनगणना के आधार पर पिछड़ों व शोषितों के कल्याण के लिए नीतियां बनाई जा सकें। इसी भांति कांग्रेस पार्टी अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, अन्य पिछड़ा वर्ग एवं गरीब सामान्य वर्ग को मिलने वाले आरक्षण की समर्थक है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!