प्रदेशभर में विरोध की छोटी-मोटी घटनाओं को भाजपा सत्ता दुरूपयोग से मीडिया में बढा-चढाकर पेश करवाके ऐसा प्रदर्शित कर रही है कि मानो कांग्रेस के अंदर कोई सिर फुटवेल हो : विद्रोही

7 मई 2024 – स्वयंसेवी संस्था ग्रामीण भारत के अध्यक्ष एवं हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता वेदप्रकाश विद्रोही ने एक बयान में कहा कि गुरूग्राम लोकसभा क्षेत्र से कांग्रेस उम्मीदवार राज बब्बर के पक्ष में इस क्षेत्र के शत-प्रतिशत कांग्रेस कार्यकर्ता उनके लिए चुनाव प्रचार में जुट गए है। विद्रोही ने कहा कि राज बब्बर की उम्मीदवारी पर वरिष्ठ नेता कप्तान अजय सिंह यादव की अब कोई नाराजगी नही रही है। उन्होंने गुरूग्राम में कार्यकर्ताओं की बैठक करके इसका सार्वजनिक ऐलान कर दिया कि पार्टी का एक-एक कार्यकर्ता राज बब्बर को कप्तान अजय सिंह यादव मानकर कांग्रेस चुनाव प्रचार में जुटे और सभी जी-तोड़ मेहनत करके गुरूग्राम सीट कांग्रेस की झोली में डाले। हरियाणा में कांग्रेस एक-एक नेता व कार्यकर्ता इस बात को समझ चुका है कि लोकसभा चुनाव 2024 भारत के लोकतंत्र व संविधान बचाने की लडाई हैे जिसमें हरियाणा से कांग्रेस नेता सभी 10 लोकसभा सीटे कांग्रेस-इंडिया गठबंधन की झोली में आये, इसकी जी-जान से कोशिश करने में दृढ़ निश्चय कर चुके है।
विद्रोही ने कहा कि प्रदेशभर में विरोध की छोटी-मोटी घटनाओं को भाजपा सत्ता दुरूपयोग से मीडिया में बढा-चढाकर पेश करवाके ऐसा प्रदर्शित कर रही है कि मानो कांग्रेस के अंदर कोई सिर फुटवेल हो। लेकिन हरियाणा की जनता कांग्रेस के खिलाफ इस प्रायोजित दुष्प्रचार को अच्छी तरह से समझती हैै। प्रदेश की सभी 10 लोकसभा सीटों पर कांग्रेस-इंडिया गठबंधन के पक्ष में जो अंडर करंट है, उसे भाजपा भांप चुकी है। इसी अंडर करंट को भांपकर भाजपा कांग्रेस के प्रति असंगत आरोप लगाकर, दुष्प्रचार करके किसी तरह चुनावी वैतरणी पार करने की फिराक में है। लेकिन हरियाणा की जनता प्रदेश की सभी 10 लोकसभा सीटे कांग्रेस-इंडिया गठबंधन को जिताने का पक्का मन बना चुकी है। विद्रोही ने प्रदेश के सभी कांग्रेसजनों से आग्रह किया कि वे इस जनभावना के अनुरूप आने वाले 18 दिनों तक व्यापक एकजुटता से चुनाव प्रचार करे और भाजपा के झूठ, दुष्प्रचार की जनता के सामने पोल खोलकर मोदी-भाजपा का असली भ्रष्टाचारी, जनविरोधी, रिश्वतखोर, लुटेरा चेहरा जनता को दिखाये व कांग्रेस घोषणा पत्र में समाज के हर वर्ग को दी गई 25 गारंटियों को हरियाणा के घर-घर तक पहुंचाये।