कांग्रेस पार्टी के घोषणा पत्र के अनुरूप देशभर में किए जाएंगे जनहित के कार्य : लाल बहादुर खोवाल

कुमारी सैलजा रिकॉर्ड मतों से जीतकर इतिहास बनाएंगी : लाल बहादुर खोवाल

कांग्रेस की नीतियों को लेकर जनता में उत्साह का माहौल : लाल बहादुर खोवाल

हिसार : हरियाणा कांग्रेस लीगल डिपार्टमेंट के प्रदेश अध्यक्ष एडवोकेट लाल बहादुर खोवाल ने कहा कि कांग्रेस की नीतियों को लेकर जनता काफी उत्साहित है। इस बार लोकसभा चुनाव में कांग्रेस स्पष्ट बहुमत हासिल करके सरकार बनाएगी। उन्होंने कहा कि अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की राष्ट्रीय महासचिव व पूर्व केंद्रीय मंत्री कुमारी सैलजा के साथ कई क्षेत्रों का दौरा कर चुके हैं। सिरसा लोकसभा की कांग्रेस प्रत्याशी कुमारी सैलजा के प्रति लोगों की सकारात्मक प्रतिक्रिया है। बहन सैलजा रिकॉर्ड मतों से जीतकर इतिहास बनाएंगी।

एडवोकेट लाल बहादुर खोवाल ने कहा कि कांग्रेस कार्य समिति की सदस्य और हरियाणा कांग्रेस की पूर्व प्रदेशाध्यक्ष कुमारी सैलजा ने हमेशा सिद्धांतों की राजनीति की है। इसलिए जनता उन्हें विजयी बनाने में कोई कोर कसर नहीं छोड़ेगी। उन्होंने कहा कि अपने पिता पूर्व केंद्रीय कैबिनेट मंत्री चौ. दलबीर सिंह के पदचिह्नों पर चलते हुए कुमारी सैलजा भी निष्पक्ष, बेदाग व जनहित की राजनीति कर रही हैं। उन्होंने कहा कि बहन सैलजा की कार्यशैली, तत्परता, अनुशासन व रचनात्मक सोच सभी को प्रभावित करती है। तीन दशकों के राजनीतिक जीवन में सर्व समाज को साथ लेकर चलते हुए बहन सैलजा ने देश की राजनीति में सादगी, ईमानदारी व समर्पण की मिसाल कायम की है।एड

वोकेट खोवाल ने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने जो घोषणा पत्र जारी किया है, उसी के अनुरूप जनहित के कार्य किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि यह घोषणा पत्र जनता का न्याय पत्र है। इस घोषणा पत्र के माध्यम से जनता को न्याय देने का आह्वान किया गया है। खास बात है कि कांग्रेस ने गरीब, मजदूर, किसान, शोषित व पिछड़ा वर्ग के हितों का विशेष ध्यान रखा है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी सत्ता में आते ही राष्ट्रव्यापी आर्थिक-सामाजिक जाति जनगणन करवाएगी। इस जनगणना के आधार पर पिछड़ों लोगों के हितों के लिए नीतियां बनाई जाएंगी।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, अन्य पिछड़ा वर्ग एवं गरीब सामान्य वर्ग को मिलने वाले आरक्षण की प्रबल पक्षधर है। इसलिए शिक्षा व नौकरियों में आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग को मिलने वाले 10 प्रतिशत आरक्षण को बिना किसी भेदभाव के सभी जाति और समुदाय के लोगों के लिए लागू किया जाएगा। इसके साथ-साथ इन वर्गों के लिए आरक्षित सभी रिक्त पदों को एक वर्ष के भीतर भरा जाएगा। ऐसे पिछड़े वर्गों के छात्रों को मिलने वाली छात्रवृत्ति को दोगुना करना, विदेश में पढऩे में मदद करना और आवासीय विद्यालयों का हर ब्लॉक में विस्तार करने की योजना है। इसके अतिरिक्ति भूमिहीनों को जमीन वितरण एवं ऐसे समुदायों को मिलने वाले लोन की सीमा बढ़ाई जाएगी। इसी भांति कांगे्रस की नीतियों के अनुसार देश के हर वर्ग को आगे बढऩे का अवसर मिलेगा और हर क्षेत्र में न्याय स्थापित किया जाएगा।

You May Have Missed

error: Content is protected !!