हमे हर हाल में अपनी वोट को इस्तेमाल कर देश को मज़बूत करने में अपना कर्तव्य निभाना चाहिए। गुरिंदरजीत सिंह

हमे वोट बेरोज़गारी, महंगाई, किसानों मजदूरों कर्मचारियो महिलाओं की हालत को देखकर देने की जरूरत है। गुरिंदरजीत सिंह

गुरुग्राम : गुरुग्राम के समाजसेवी इंजीनियर गुरिंदरजीत सिंह ने देश व प्रदेश वासियो से अपील की कि वे अपने मत का जरूर इस्तेमाल करे। उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन की ओर से भी कई तरह के स्वीप अभियान चलाए जा रहे है। दिनांक 28.04.2024, दिन रविवार को प्रशासन की तरफ से आम जन को वोटिंग के लिए जागरूक करने के लिए सुबह 6 बजे ताऊ देवीलाल स्टेडियम से मेफील्ड गार्डन और वापस स्टेडियम परिसर तक पांच किलोमीटर की मैराथन दौड़ का आयोजन किया गया। जिस में उन्होंने भी भाग लिया। और प्रशासन द्वारा कराए जा रहे कार्येक्रम की तारीफ़ की।

उन्होंने कहा कि हम सब को अपनी वोट की अहमियत को समझना होगा। और आने वाले चुनाव में अपनी वोट इस्तेमाल कर एक मजबूत सरकार बनानी होगी।

उन्होंने कहा कि हमें चुनाव में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करनी चाहिए। हमे हर हाल में अपनी वोट को इस्तेमाल कर देश को मज़बूत करने में अपना कर्तव्य निभाना चाहिए।

उन्होंने कहा कि हमे वोट बेरोज़गारी, महंगाई, किसानों मजदूरों कर्मचारियो महिलाओं की हालत को देखकर देने की जरूरत है। आज हमें धर्म, वर्ग, जाति, समुदाय, भाषा अथवा अन्य किसी भी प्रलोभन से प्रभावित हुए बिना वोट करना है। हमे आज जो हालात बन गए है। उनको समझने की जरूरत है। हमे वोट बेरोज़गारी, महंगाई, किसानों मजदूरों कर्मचारियो महिलाओं की हालत को देखकर देने की जरूरत है। जिस से गरीब, मजदूर, किसान, कर्मचारी, दलित, आदिवासी पिछड़े और नारी जाति को न्याय दिला सके।

error: Content is protected !!