राष्ट्रीय प्रतिभा सम्मान 2024 के लिए दिल्ली रवाना हुए।

वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक

कुरुक्षेत्र, 28 अप्रैल : प्रेरणा वृद्धाश्रम एवं प्रेरणा संस्था के संस्थापक डा. जय भगवान सिंगला को दिल्ली के त्रिमूर्ति भवन में राष्ट्रीय प्रतिभा अवार्ड 2024 से सम्मानित किया जाएगा। जिसके लिए डा. सिंगला रविवार को कुरुक्षेत्र से दिल्ली के लिए रवाना हुए। उल्लेखनीय है कि उन्हें राष्ट्रीय प्रतिभा सम्मान अवार्ड 2024 समाज सेवा के क्षेत्र में पिछले करीब तीन दशकों से सराहनीय कार्यों के लिए दिया जा रहा है। डा. जय भगवान सिंगला ने साहित्य के क्षेत्र में भी उल्लेखनीय कार्य किया है। वह करीब चार दर्जन पुस्तकें लिख चुके हैं तथा हरियाणा के एक बड़े उद्योगपति भी हैं।

प्रेरणा की अध्यक्षा रेनू खुंगर ने बताया कि डा.जय भगवान सिंगला के दिल्ली रवाना होने से पूर्व उनको शुभकामनाएं एवं बधाईयां देने वालों का तांता लगा रहा।

error: Content is protected !!