प्रदेश के कोने-कोने में भाजपा उम्मीदवारों को गांवों में घुसने तक नही दिया जा रहा और उनका भारी विरोध हो रहा है : विद्रोही

इसी जनाक्रोश को भांपकर जहां 2014 से 2019 के बीच कांग्रेस छोडकर भाजपा में शामिल हुए नेता, कार्यकर्ता फिर से कांग्रेस में शामिल हो रहे है : विद्रोही

9 अप्रैल 2024 – स्वयंसेवी संस्था ग्रामीण भारत के अध्यक्ष एवं हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता वेदप्रकाश विद्रोही ने दावा किया कि अब चौधरी बीरेन्द्र सिंह के फिर से कांग्रेस में शामिल होना हरियाणा में भाजपा को पतन की ओर तेजी से ले जायेगा। विद्रोही ने कहा कि 2014 व 2019 में हरियाणा में भाजपा सरकार बनाने में चौ0 बीरेन्द्र सिंह का बडा हाथ रहा है। वे राव इन्द्रजीत सिंह के बाद भाजपा में व्यक्तिगत जनाधार वाले दूसरे बडे नेता थे। उनका हरियाणा के हर क्षेत्रों में अच्छा प्रभाव है। चौ0 बीरेन्द्र सिंह के सांसद पुत्र बृजेन्द्र सिंह पहले ही बीजेपी को अलविदा कहकर कांग्रेस में शामिल हो चुके है। आज पूर्व केन्द्रीय मंत्री चौ0 बीरेन्द्र सिंह की अपने हजारों समर्थकों के साथ कांग्रेस में वापसी हरियाणा की राजनीति में गुणात्मक परिवर्तन का बड़ा कारक होगी। चौ0 बीरेन्द्र सिंह के फिर से कांग्रेस में शामिल होने से किसान वर्ग में भाजपा का जनाधार और सिमट कर रह जायेगा। मोदी-भाजपा-खट्टर की किसान विरोधी नीतियों व सत्ता बल पर किसानों को कुचलने के कुप्रयासों से पहले ही हरियाणा के गांवों, किसानों, खेतिहर मजदूरों में भाजपा के खिलाफ गहरा रोष है।  

विद्रोही ने कहा कि भाजपा की हरियाणा में यह हालत है कि प्रदेश के कोने-कोने में भाजपा उम्मीदवारों को गांवों में घुसने तक नही दिया जा रहा और उनका भारी विरोध हो रहा है। भाजपा के पास किसानों, खेतिहर मजदूरों, युवा, महिलाओं, गरीबों के सवालों का कोई जवाब नही है। हरियाणा का कमेरा वर्ग, किसान, मजदूर, गरीब, युवा, महिला, व्यापारी, छोटा दुकानदार, सरकारी कर्मचारियों में भाजपा की जनविरोधी नीतियों का भारी विरोध है। इसी जनाक्रोश को भांपकर जहां 2014 से 2019 के बीच कांग्रेस छोडकर भाजपा में शामिल हुए नेता, कार्यकर्ता फिर से कांग्रेस में शामिल हो रहे है। वहीं 2014 से 2023 के बीच विभिन्न दलों से जिस बडी तादाद में भाजपा व अन्य दलों के समर्थक, नेता, कार्यकर्ता व आमजन भी कांग्रेस में शामिल हो रहे है, वह हरियाणा में बडे बदलाव का संकेत के साथ-साथ साफ बता रहा है कि हरियाणा की सभी दस लोकसभा सीटों पर कांग्रेस व इंडिया गठबंधन जीतेगा और भाजपा की राजनीतिक हैसियत प्रदेश की जनता 2014 से पूर्व जैसी ही करने वाली है। विद्रोही ने हिन्दू नववर्ष 2081 के शुरू होने व चैत्र नवरात्रि की शुरूआत पर भी सभी हरियाणाावासियों को अपनी ओर से हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए कामना ही कि हिन्दू नववर्ष 2081 व चैत्र नवरात्रि उनके जीवन में शांति, समृद्धि, सामाजिक सदभाव लाये।   

error: Content is protected !!