भाजपा नेता ललित चौधरी को चुनाव समिति का प्रमुख नियुक्त किया

अम्बाला, 06 अप्रैल। हरियाणा के पूर्व गृह एवं स्वास्थ्य मंत्री तथा अम्बाला छावनी विधायक श्री अनिल विज से विचार-विमर्श के उपरांत लोकसभा चुनावों के लिए भाजपा द्वारा अम्बाला छावनी में 31 सदस्यीय चुनाव समिति का गठन किया है और भाजपा नेता ललित चौधरी को चुनाव समिति का प्रमुख नियुक्त किया गया है।

श्री विज के आवास पर आज भाजपा नेताओं की बैठक हुई जिसमें लोकसभा चुनावों के लिए 31 सदस्यीय समिति गठित की गई तथा सर्वसम्मति से भाजपा नेता ललित चौधरी को प्रमुख चुना गया। समिति में भाजपा नेता राजीव गुप्ता डिम्पल, विजेंद्र चौहान, किरणपाल चौहान, बीएस बिंद्रा, संजीव सोनी, श्याम सुंदर अरोड़ा, फकीरचंद सैनी, रामबाबू यादव, नरेंद्र राणा, सोम चोपड़ा, जसबीर जस्सी, ललित चौधरी, सुरेंद्र बिंद्रा, ओम सहगल, बलकेश वत्स, मदनलाल शर्मा, प्रमोद लक्की, राज कुमार राजा, सुभाष शर्मा, राजीव जैन, नरेश शर्मा, रवि चौधरी, पुनीत सरपाल, विजय गुप्ता, नीलम शर्मा, किरपाल अरोड़ा, सतपाल ढल, बलविंद्र सिंह शाहपुर, रणधीर सिंह, सुदर्शन सिंह सहगल शामिल हैं।

श्री विज ने कहा कि हमने अम्बाला छावनी में हमारा पूरा संगठन मजबूती से बना है और 31 सदस्यीय समिति के अनुसार चुनाव के कार्यक्रम को आगे बढ़ाया जाएगा।

error: Content is protected !!