इलाके की तरक्की व उन्नति के लिए लोग अन्य दलों को छोड़कर थाम रहे रणदीप सुरजेवाला का हाथ

कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव व सांसद रणदीप सुरजेवाला की नीतियों से प्रभावित होकर हुए कांग्रेस में शामिल

कैथल, 02 अप्रैल 2024 – भाजपा पार्टी को कैथल में तब बहुत बड़ा झटका लगा जब गतदिवस गांव ग्योग, क्योड़क व साम्पनखेड़ी में सैंकड़ो परिवारों ने रणदीप सुरजेवाला के नेतृत्व में कांग्रेस का हाथ थाम लिया।

रणदीप सुरजेवाला ने कहा कि कैथल जिले के लोगों का राजनीतिक व पारिवारिक रिश्ता, आशीर्वाद व स्नेह सुरजेवाला परिवार के ऊपर सदैव रहा है और इस रिश्ते की कड़ी को और मजबूती से निभाकर हम जनता की सेवा में लगे रहेंगे। इसी क्रम में बाल्मीकि समाज, सैन समाज और गुर्जर समाज के सैंकड़ो साथियों ने इलाके की तरक्की व उन्नति के लिए भाजपा, जजपा व इनैलो पार्टी को छोड़कर मेरा साथ देने का वायदा कर कांग्रेस पार्टी में अपनी आस्था व्यक्त की। मेरी तरफ से सभी साथियों को पूरा मान सम्मान दिया जाएगा।

भाजपा पार्टी को छोड़कर कांग्रेस में शामिल लोग 👇

▪️गांव ग्योग में प्रेम चन्द बाल्मीकि, रामधारी बाल्मीकि, धूप सिंह बाल्मीकि, बलवंत बाल्मीकि, बलराज बाल्मीकि, महेन्द्र बाल्मीकि, शीशपाल बाल्मीकि, दर्शन बाल्मीकि, संजू बाल्मीकि, धीरा बाल्मीकि, मुकेश बाल्मीकि, सुनील बाल्मीकि, ईशमा बाल्मीकि, कृष्ण बाल्मीकि, सुरेश बाल्मीकि, बलवान बाल्मीकि, रामफल बाल्मीकि।

▪️गांव सांपनखेड़ी में रघुबीर बाल्मीकि, सतविन्द्र बाल्मीकि, बिरभान बाल्मीकि, अमित सैन, सुमित सैन, साहिल बाल्मीकि, सागर बाल्मीकि, सन्नी बाल्मीकि, मुकेश बाल्मीकि, प्रवीण बाल्मीकि।

▪️गांव क्योड़क की भयंकर पट्टी में प्रहलाद गुर्जर, बालकिशन गुर्जर, बृजलाल गुर्जर, अमन गुर्जर, पवन गुर्जर, संदीप गुर्जर सभी साथियों ने भाजपा पार्टी को छोड़कर रणदीप सुरजेवाला के नेतृत्व में कांग्रेस पार्टी को ज्वाईन किया। रणदीप सुरजेवाला ने सभी साथियों को कांग्रेस का पटका पहनाकर कांग्रेस पार्टी की सदस्यता दिलवाई।

कांग्रेस में शामिल हुए सभी साथियों ने कहा कि आज देश व प्रदेश का किसान,नौजवान,मजदूर अपने आपको ठगा हुआ महसूस कर रहा है। हरियाणा की सत्ता पर काबिज भाजपा सरकार ने हरियाणा की जनता के साथ विश्वासघात किया है। चुनाव से पहले भाजपा जजपा पार्टियों के नेताओं ने एक दूसरे पर आरोप प्रत्यारोप लगाए व बाद में एक दूसरे की गोदी में जाकर बैठ गए। आज प्रदेश का हर वर्ग परेशान है। बेरोजगारी चरम सीमा पर है। महगांई अपार है। 10 सालों में हरियाणा व कैथल 50 साल पीछे चला गया है। कैथल व हरियाणा को एक बार फिर कांग्रेस पार्टी व रणदीप सुरजेवाला के नेतृत्व की जरूरत है, तभी विकास के नए आयाम स्थापित होंगे। उन्होंने कहा कि किसानों, आढ़ती, दुकानदार, बैकवर्ड, एससी व गरीबों की भलाई सिर्फ और सिर्फ कांग्रेस पार्टी व रणदीप सुरजेवाला के हाथों में ही सुरक्षित है। आज भाजपा, जजपा, इनैलो पार्टी का अंत निश्चित है व आने वाला समय कांग्रेस पार्टी का है व हरियाणा की कमान रणदीप सुरजेवाला के हाथ में होगी।

उन्होंने कहा कि निरंतर ही इस क्रम को बरकरार रखा जाएगा और ज्यादा से ज्यादा लोगों को कांग्रेस पार्टी से जोड़ा जाएगा। इसके साथ ही हम सब तन मन धन से कांग्रेस पार्टी में सेवा करने के लिए भी संकल्पबद्ध रहेंगे।