गुरुग्राम। हिसार, सिरसा व रोहतक लोकसभा के कलस्टर प्रभारी तथा वरिष्ठ भाजपा नेता पूर्व मंत्री राव नरबीर सिंह ने कहा कि केंद्र व प्रदेश की डबल इंजन की सरकार में देश व प्रदेश में ऐतिहासिक विकास हुआ है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हिंदुस्तान का रुतबा पूरी दुनिया में बढ़ाने का कार्य किया है। देश को तीसरी बड़ी शक्ति बनाने का संकल्प लेकर आगे बढ़ रहे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हाथों को और मजबूत करना है। इसलिए प्रदेश की सभी दस लोकसभा सीटों पर कमल खिलाने का कार्य करना है। सिरसा लोकसभा क्षेत्र से पार्टी ने अशोक तंवर जैसे नायाब हीरे को आपकी सेवा के लिए भेजा है। उनकी बड़ी जीत सुनिश्चित करने के लिए सभी पदाधिकारी तथा कार्यकर्ता पूरी सक्रियता के साथ प्रचार-प्रसार में जुट जाएं।

राव नरबीर सिंह बुधवार को टोहाना तथा नरवाना में आयोजित सिरसा लोकसभा क्षेत्र की कलस्टर बैठक को संबोधित कर रहे थे। इस मौके पर सिरसा से पार्टी प्रत्याशी अशोक तंवर भी विशेष रूप से मौजूद रहे।

पूर्व मंत्री ने कहा कि दस साल पहले के भारत और आज के हिंदुस्तान में दिन-रात का अंतर है। यह केवल आम लोगों की एक वोट की ताकत से संभव हो पाया है। उन्होंने कहा कि पार्टी का एक-एक कार्यकर्ता आमजन के बीच पहुंचे तथा लोगों को उनकी वोट की ताकत बताएं। उन्होंने कहा कि गलत जगह गया उनका एक वोट देश को गर्त में पहुंचा सकता है तथा सबकुछ त्यागकर देश की सेवा करने वालों को दिया गया वोट भारत को दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी शक्ति बना सकता है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हिंदुस्तान को दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी ताकत बनाने की ठान ली है। उनके द्वारा किए गए ऐतिहासिक कार्यों व योजनाओं ने एक ओर जहां आम आदमी के जीवन स्तर को ऊंचा उठाने की दिशा में महत्वपूर्ण कार्य किया है, वहीं दुनियाभर में देश का रुतबा बढ़ाया है। भारत पहले बड़े देशों का पिछलग्गु बना हुआ था, वहीं आज पूरी दुनिया भारत को पूरे सम्मान की दृष्टि से देखती है।

उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी ने अशोक तंवर के रूप में एक उत्कृष्ट नेता को आपकी सेवा के लिए चुना है। हम सभी को मिलकर पार्टी प्रत्याशी को ऐतिहासिक मतों से विजयी बनाना है। इसके लिए कोई भी पदाधिकारी तथा कार्यकर्ता प्रचार-प्रसार को लेकर कोई ढिलाई नहीं बरते। पूरी ताकत के साथ प्रचार मैदान में कूद पड़े। उन्होंने दावा किया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का 400 पार का नारा पूरी तरह सार्थक होगा तथा प्रदेश में भी मुख्यमंत्री नायाब सिंह सैनी के नेतृत्व में सभी दस सीटों पर कमल खिलाने का कार्य किया जाएगा।

इस मौके पर जिला अध्यक्ष फतेहाबाद बलदेव ग्रोहा, जगजीत हुड्डा, रिंकू मान, गुलशन हंस, नरेंद्र बंटू, प्रवीन गिल, भवानी सिंह, देव जांगडा तथा नरवाना विधानसभा जिला अध्यक्ष राजू मोहर, पूर्व उपाध्यक्ष सुरेश पंचाल, जिला महामंत्री रिशपाल शर्मा, भगवती प्रसाद बागडी, प्रमोद शर्मा, अमित डहाकल, मंदीप चहल, औमप्रकाश नयन, पुरषोत्तम आर्य, बलदेव बाल्मीकि, जोरा सिंह, धर्मबीर, सुरेश कुमार, भगवान सिंह, यशपाल सहित काफी संख्या में पार्टी पदाधिकारी तथा कार्यकर्ता मौजूद रहे।

error: Content is protected !!