वीडियो वैन में रखी सुझाव पेटिका  में अपने सुझाव लिखकर डाल सकते हैं आम जन

चंडीगढ़, 7 मार्च। हरियाणा भाजपा प्रदेश अध्यक्ष नायब सैनी ने कुरूक्षेत्र चुनाव कार्यालय से मोदी की गारंटी वीडियो वैन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस मौके पर उनके साथ विधायक सुभाष सुधा भी उपस्थित रहे। नायब सैनी ने कहा कि इस तरह की वीडियो वैन हर विधानसभा और हर जिला में जाएगी। इस वीडियो वैन में एक सुझाव पेटिका रखी है जिसमें आम जन अपने सुझाव लिखकर डाल सकते हैं।

श्री सैनी ने कहा कि लोगों द्वारा मिले सुझाव को भाजपा अपने संकल्प पत्र में जोड़ेगी। यह अभियान 15 मार्च तक चलेगा।नायब सैनी ने कहा कि लोकसभा चुनाव की घोषणा भी शीघ्र होने वाली है। प्रधानमंत्री मोदी ने देश को 2047 तक विकसित भारत बनाने का लक्ष्य रखा है। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार ने 10 सालों में देश को तरक्की की राह पर तेजी से आगे बढ़ाया है। प्रधानमंत्री मोदी की सोच है कि आगामी पांच सालों में देश के विकास के लिए जनता के क्या विचार हैं, इसलिए भाजपा ने लोगों से सुझाव मांगे हैं। नायब सैनी ने कहा कि भाजपा ने एक करोड़ लोगों के सुझाव का टारगेट रखा है। हरियाण में भी वीडियो वैन में रखी पेटियों में आम जन अपने सुझाव डालकर विकसित भारत बनाने में सहयोगी बनें।

error: Content is protected !!