बेमौसमी बरसात और औलावृष्टि के कारण हुए फसली नुकसान की जानकारी क्षतिपूर्ति पोर्टल पर अपलोड करें किसान- मुख्यमंत्री

15 मार्च, 2024 तक अपलोड कर सकते हैं फसली नुकसान का ब्यौरा

चण्डीगढ़, 4 मार्च- हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री मनोहर लाल ने किसानों से अपील की है कि हाल ही में प्रदेश में हुई बेमौसमी बरसात और औलावृष्टि के कारण हुए फसली नुकसान की जानकारी क्षतिपूर्ति पोर्टल पर अपलोड करें ताकि फसलों के नुकसान का आकलन किया जा सके।      

उन्होंने कहा कि क्षतिपूर्ति पोर्टल पर किसान अपनी फसलों में हुए नुकसान की जानकारी 15 मार्च, 2024 तक अपलोड कर सकते हैं।      

पोर्टल www.ekshatipurti.haryana.gov.in उपलब्ध है, जिस पर किसान अपने फसली नुकसान का ब्यौरा जल्द से जल्द दर्ज करें।

You May Have Missed

error: Content is protected !!