चंडीगढ़, 25 फरवरी। जननायक जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ अजय सिंह चौटाला ने इनेलो के प्रदेशाध्यक्ष नफे सिंह राठी के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है।

उन्होंने कहा कि नफे सिंह राठी की हत्या बेहद दुखद है और यह घटना बहुत ही निंदनीय हैं। जेजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि नफे सिंह उनके पुराने साथी रहे हैं और उनका निधन अपूरणीय क्षति है। अजय चौटाला ने शोकाकुल परिवार के प्रति अपनी शोक संवेदनाएं व्यक्त की। उन्होंने ईश्वर से नफे सिंह राठी की आत्मा को शांति और परिवार को यह क्षति सहने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की।

error: Content is protected !!