जिला के 1257 बूथों पर 24 घंटे प्रवास करेंगे कार्यकर्ता: डा. सुधा यादव

– गुरुकमल में हुई गांव चलो अभियान को लेकर कार्यशाला

– 10 फरवरी को लोगों के बीच बैठकर संवाद करेंगे भाजपा कार्यकर्ता

– डा. सुधा यादव और कमल यादव ने अभियान को लेकर दिए दिशा निर्देश

चंडीगढ़/  गुरुग्राम, 27 जनवरी। लोकसभा चुनाव से पहले गांव चलो अभियान के माध्यम से गुरुग्राम जिला में भी भाजपा कार्यकर्ता जिले के 1257 बूथों पर 24 घंटे का प्रवास करेंगे। शनिवार को गुरुकमल कार्यालय में जिला अध्यक्ष कमल यादव की अध्यक्षता में रखी गई कार्यशाला में संसदीय बोर्ड की सदस्य डा. सुधा यादव ने उपस्थित सभी कार्यकर्ताओं को अभियान को सफलतापूर्वक पूर्ण करने के लिए दिशा-निर्देश दिए। सुधा यादव ने बताया कि 10 फरवरी पूरे जिले के सभी बूथों पर प्रवासी कार्यकर्ताओं की ड्यूटी लगाई जाएगी। कार्यकर्ता किसी अन्य बूथ पर जाकर 24 घंटे जनता के बीच रहेंगे और मोदी सरकार की नीतियों, योजनाओं और उनके लाभ देने की बात करेंगे। आज की इस कार्यशाला में जिले में रहने वाले प्रदेश पदाधिकारी, जिला पदाधिकारी, मंडल अध्यक्ष, शक्ति केंद्र प्रमुख आदि उपस्थित रहे।

अभियान की कार्ययोजना पर बोलते हुए डा. सुधा यादव ने बताया कि 10 फरवरी को चलने वाले इस अभियान को लेकर पहले मंडल स्तर पर भी कुछ कार्यशालाएं भी होंगी। सुधा यादव ने जिला के पदाधिकारियों को इन कार्यशालाओं से पहले अभियान के निमित बूथों, मंडलों के संयोजकों, सह संयोजकों की नियुक्ति करने के लिए भी कहा। कार्यशाला में प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना का लाभ ज्यादा से ज्यादा लोगों को दिलाए जाने पर काम करने के लिए भी कार्यकर्ताओं से आह्वान किया। यहां मोदी ऐप के विषय में भी उपस्थिति कार्यकर्ताओं को बताया गया ताकि 10 फरवरी को जिन भी कार्यकर्ताओं की ड्यूटी बूथों पर लगे वे लोगों से ज्यादा ज्यादा नमो ऐप डाउनलोड़ करा सकें।

डा. सुधा यादव ने कहा कि मोदी सरकार विकसित भारत संकल्प यात्रा से कल्याणकारी योजनाओं को धरातल पर उतार रही है। मोदी सरकार में जनता का विश्वास लगातार मजबूत होता जा रहा है। जनता भाजपा को समर्थन देने के लिए समय का इंतजार कर रही है। उन्होंने कहा कि गांव चलो अभियान के तहत जनता के बीच जाएंगे और उन्हें आत्मनिर्भर भारत, विकसित भारत बनाने के संकल्प भी लोगों को दिलाएंगे। उन्होंने कहा कि गांव चलो अभियान जनसंपर्क का बड़ा अभियान है।

डा. सुधा यादव ने कहा कि गांवों में प्रवास के दौरान मोदी सरकार की योजनाओं व उपब्धियों की जानकारी घर-घर तक पहुंचानी है। उन्होंने कहा कि इस दौरान गांवों के मुख्य लोगों, एनजीओ व युवाओं तथा लाभार्थियों से संपर्क कर उन्हें पार्टी से जोड़ना अहम जिम्मेदारी होगी। उन्होंने कहा कि मोदी-मनोहर सरकार ने जितना विकास लगभग 10 सालों में ग्रामीण क्षेत्रों का किया है उतना विकास दूसरे दलों सरकारों ने कभी नहीं किया।

डा. यादव ने कहा कि गांवों में 24 घंटे बिजली, सड़क व पानी की मूलभूत सुविधाएं लोगों को मोदी-मनोहर सरकार में मिली है। आयुष्मान और चिरायु कार्ड जैसी महत्वपूर्ण योजना से गरीब लोगों को बीमारी के दौरान होने वाले खर्च से मुक्ति मिली है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार ने पहले से चली आ रही समस्याओं का स्थायी समाधान किया है। डा. यादव ने कहा कि मोदी सरकार ने जो वादे किए उन्हें पूरा किया और उससे भी बढ़कर काम किया है।

कार्यशाला की अध्यक्षता कर रहे जिला अध्यक्ष कमल यादव ने कहा कि मोदी-मनोहर सरकार में लोगों के जीवन स्तर में काफी बदलाव आया है। हर घर नल से स्वच्छ जल, उज्जवला योजना के तहत गरीब परिवारों को निशुल्क गैस सिलेंडर देकर महिलाओं के जीवन को सरल किया है। उन्होंने कहा कि मनोहर सरकार ने गरीब परिवारों की बेटियों की शिक्षा निशुल्क करके आगे पढ़ने का रास्ता प्रशस्त किया है। श्री यादव ने कहा कि भाजपा का हर कार्यकर्ता लोकसभा में दस की दस सीटें जीताकर मोदी की झोली में डालने का काम करेंगे। उन्होंने कहा कि विधानसभा चुनाव में भी भाजपा प्रचंड बहुमत से जीतेगी और तीसरी बार मनोहर लाल के नेतृत्व में फिर से भाजपा की सरकार बनेगी।

इस मौके पर एससी मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष एवं पटौदी विधायक सत्य प्रकाश जरावता, पूर्व विधायक तेजपाल तंवर, मेयर मधु आजाद,  प्रदेश मीडिया सह प्रमुख अरविंद सैनी, प्रदेश सोशल मीडिया प्रमुख अरूण यादव, रामबीर भाटी, सुनील कोहली, बोधराज सीकरी, गांव चलो अभियान के संयोजक जिला महामंत्री मनीष गाड़ौली, सह संयोजक ओम प्रकाश और सुंदर लाल, जिला महामंत्री महेश यादव, जिला उपाध्यक्ष हरबीर अधाना, सतीश नागर, महिला मोर्चा की अध्यक्ष मनीता गर्ग, पूर्व जिला अध्यक्ष भूपेंद्र चौहान, शैलेंद्र पांडे, अर्जुन शर्मा, जिला मीडिया सह प्रमुख जयवीर यादव, नीरज यादव, जिला सचिव सुरेंद्र गहलोत, जयंती चौधरी, सोनिया यादव, कार्यालय सचिव यादराम जोया, सज्जन सिंह, मंडल अध्यक्ष देवेंद्र यादव, सुनील यादव, वीरेंद्र, अभिषेक गुलाटी, राम किशन, कृष्ण यादव, श्रवण कुमार, नितिन शांडिल्य, प्रियव्रत कटारिया, मुकेश शर्मा, दौलतराम, रामनिवास, नवीन गोयल, राष्ट्र दहिया, सुनील राव आदि उपस्थित रहे।

You May Have Missed

error: Content is protected !!