प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश गौरवशाली क्षणों का साक्षी बना: बिप्लब देब

22 जनवरी का दिन इतिहास के पन्नों पर स्वर्ण अक्षरों में लिखा जाएगा: बिप्लब देब

प्रभारी बिप्लब देब एवं कृषि मंत्री जेपी दलाल भिवानी में आयोजित श्रीराम महोत्सव में हुए शामिल

कार्यकर्ताओं के साथ लाइव देखा राम लला प्राण प्रतिष्ठा समारोह

चंडीगढ़, 22 जनवरी। हरियाणा भाजपा प्रदेश प्रभारी बिपल्ब कुमार देब ने राम लला के अयोध्या में भव्य मंदिर में विराजमान होने पर प्रसन्नता प्रकट करते हुए कहा कि आज का दिन इतिहास के पन्नों पर स्वर्णिम अक्षरों में लिखा जाएगा। प्रधानमंत्री मोदी जैसे करिश्माई नेता के नेतृत्व में देशवासी इस गौरवशाली क्षणों के साक्षी बने हैं। श्री देब ने रामलाल विराजमान होने के पावन पर्व पर देशवासियों को हार्दिक बधाई दी। इस शुभ दिन के लिए बिप्लब देब ने प्रधानमंत्री मोदी का भी कोटि-कोटि आभार जताया। उन्होंने कहा कि आज की पीढ़ी भाग्यशाली है, जिन्हें नरेन्द्र मोदी जैसा प्रधानमंत्री मिला, जिनके नेतृत्व में सबने पांच सौ साल बाद राम मंदिर बनने के सपने को सच होते देखा। श्री देब ने भगवान श्री राम से देश को ऐसे ही मोदी जी के नेतृत्व में समृद्धशाली और खुशहाली की तरफ बढ़ते रहने की प्रार्थना की

श्री देब सोमवार को भिवानी जिला के शिवानी के ग्राम झुम्पा कलां में आयोजित श्रीराम महोत्सव एवं खादी संवाद बैठक में बोल रहे थे। इससे पहले बिप्लब देब ने यहां अयोध्या से रामलला प्राण प्रतिष्ठा को सबके साथ बैठकर लाइव भी देखा। प्रधानमंत्री का उद्बोधन सुनने के बाद प्रदेश प्रभारी ने कहा कि यह हमारे देश के इतिहास में एक बहुत ही महत्वपूर्ण दिन है। जिसकी हम 500 वर्षों से अधिक समय से प्रतीक्षा कर रहे थे। हमें अपने जीवनकाल में यह अनुभव करने का अवसर मिला इसके लिए हम बहुत सौभाग्यशाली हैं। दशकों से राम भक्तों ने जो सपना देखा था आज वो सपना प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में पूरा हुआ है। श्री देब ने कहा कि भाजपा जो वादा करती है उसे पूरा करती है। भाजपा ने जम्मू कश्मीर से धारा-370 खत्म करने का वादा किया था, जो पूरा किया। भाजपा ने अयोध्या में भगवान राम का भव्य मंदिर बनाने का वादा किया  था, जो आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में पूरा हुआ। उन्होंने कहा कि अयोध्या में दिव्य-भव्य मंदिर में भगवान श्री राम की प्राण प्रतिष्ठा के साथ ही देश में राम राज्य की शुरुआत हो रही है।

बिप्लब कुमार देब ने कहा कि सैकड़ों वर्षों के असंख्य बलिदानों के बाद आज यह क्षण आया  है। अयोध्या में राम जन्मभूमि पर भव्य मंदिर बनाने की लड़ाई 500 वर्ष पहले शुरू हुई थी, आज 22 जनवरी 2024 में यह गौरवशाली पल आए हैं। गौरवशाली पलों की साक्षी आज की पीढ़ी बनी है।

 राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा होने से लोगों में उत्साह का माहौल है। उन्होंने कहा कि आज इस दिन को लोग दीवाली के रूप में मना रहे हैं। आज का दिन सनातनियों के लिए गर्व का दिन है।

उन्होंने कहा कि पूर्ववर्ती सरकारों ने मंदिरों के पुननिर्माण की तरफ ध्यान नहीं दिया, लेकिन प्रधानमंत्री मोदी की गहरी आस्था ने आयोध्या में श्री राम मंदिर को पूरा करवाने का काम किया है। उन्होंने कहा कि झुप्पा कलां में 100 करोड़ रुपए की लागत से बनने वाला खादी उद्योग कारीगरों के लिए वरदान साबित होगा।

  इस मौके  पर कृषि एवं पशुपालन मंत्री जेपी दलाल ने कहा कि आज पूरा देश राममय हो गया है। अयोध्या में भगवान श्री राम मंदिर में मूर्ति स्थापना और प्राण प्रतिष्ठा का सदियों का इंतजार आज समाप्त हुआ है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री राजधर्म निभा रहे हैं। अयोध्या में भगवान श्री राम की प्राण प्रतिष्ठा से पूरे विश्व में भारतीय सभ्यता एवं संस्कृति का संदेश गया है। उन्होंने कहा कि केंद्र और प्रदेश सरकार किसानों के साथ-साथ हर वर्ग के लिए योजनाएं लागू कर रही है, जिसमें लघु, शूक्ष्म उद्योग भी शामिल हैं, जिससे छोटे कारीगर अपना काम करते हैं। उन्होंने कहा कि पिछले 9 वर्षों में केवीआईसी ने ग्रामीण क्षेत्र के कारीगरों को सशक्त करने के लिए भारत सरकार की योजनाओं को गांव गांव तक पहुंचाया है। झुप्पा कलां में लगने वाला खादी का मेगा प्रोजेक्टर कारीगरों व बुनकरों के लिए वरदान साबित होगा।

खादी बोर्ड के चेयरमैन मनोज गोयल, जिला अध्यक्ष मुकेश गौड़, सरोज सिहाग, जिला मीडिया प्रमुख रोहतक चौहान आदि उपस्थित थे।

error: Content is protected !!