नारनौल की धरती से ‘घर-घर कांग्रेस, हर घर कांग्रेस’ अभियान की शुरुआत

कांग्रेस में किसी प्रकार के गुटबाजी नहीं वैचारिक मतभेद हो सकते हैं

मीडिया को भाजपा की गुटबाजी के बारे में भी सवाल करने चाहिए

सोशल मीडिया पर भाजपा के दुष्प्रचार का मुकाबला करेंगे

भारत सारथी/ कौशिक 

नारनौल। हरियाणा कांग्रेस में किसी प्रकार की कोई गुटबाजी नहीं है। सभी लोग पार्टी के प्रति समर्पित हैं, और पार्टी के लिए लड़ाई लड़ रहे हैं । लोकतंत्र में हर पार्टी में आपसी वैचारिक मतभेद होते हैं। लेकिन इसे गुटबाजी नहीं कहा जा सकता। एसआरके ग्रुप द्वारा अभी तक पार्टी या हाई कमान के बारे में कोई ऐसी टिप्पणी नहीं की जिससे अनुशासन टूटा हो। उन्होंने भाजपा पर तंज करते हुए कहा कि हमारी पार्टी में ऐसी अनुशासनहीनता नहीं है कि लोग नाराज होकर घर बैठ जाएं। कांग्रेस से बढ़कर भाजपा में जबरदस्त गुटबाजी है मीडिया को उनसे भी यह सवाल पूछना चाहिए। आज लोक निर्माण विश्राम गृह में उनके आगमन पर एसआरके ग्रुप का कोई सदस्य दिखाई नहीं दिया।

उपरोक्त उद्गार आज नारनौल लोक निर्माण विश्रामगृह में मीडिया से बात करते हुए हरियाणा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष चौधरी उदयभान ने व्यक्त किए। उन्होंने कहा कि नीतिगत फैसला कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष या विधायक दल कमेटी निर्णय के बाद लिए जाते हैं। व्यक्तिगत रूप में दिए गए किसी भी आदमी के बयान का कोई महत्व नहीं है।

उन्होंने कहा की 15 जनवरी को नारनौल की धरती से ‘घर-घर कांग्रेस, हर घर कांग्रेस’ अभियान की शुरुआत की गई है। इस अभियान के तहत पार्टी अपनी नीतियों और संकल्प को प्रत्येक मतदाता तक पहुंचाएगी। उन्होंने कहा कि भाजपा शासन से पूर्व 9 साल के कांग्रेस शासन तथा मनोहर लाल खट्टर के 9 साल के सरकार की तुलनात्मक समीक्षा प्रत्येक नागरिक को उपलब्ध करवाई जाएगी।

उन्होंने कहा कि प्रदेश कांग्रेस का लक्ष्य है हर गांव में बूथ कमेटी का निर्माण किया जाए। इसमें 21 से 31 व्यक्तियों को रखा जाएंगा। यह कमेटी कांग्रेस की नीतियों का घर-घर पार्टी के लोगों (चुनाव चिन्ह) का प्रचार करेंगी। उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया को एक्टिव किया जाएगा और केंद्र के बाद रूम से इंटेंट व कंटेंट डाले जाएंगे। हम सोशल मीडिया पर भाजपा के दुष्प्रचार का मुकाबला करेंगे।

एक सवाल के जवाब में प्रदेशाध्यक्ष ने कहा प्रदेश में अति शीघ्र संगठनात्मक शीघ्र घोषित किया जाएगा ‌। इसके लिए पार्टी ने पूरी तरह से तैयारी कर ली है और संगठन के पदाधिकारी के नाम भी तय कर दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि पार्टी लोकसभा व विधानसभा चुनाव के लिए तैयार है।

चौधरी उदयभान ने कांग्रेस के संकल्प पत्र के बारे में बताते हुए कहा कि कांग्रेस बुढ़ापा पेंशन को 6000 प्रतिमाह, 300 यूनिट तक फ्री बिजली, गरीब परिवार को 100 गज के मुफ्त प्लांट व 3:30 लाख की लागत से दो कमरों का मकान, बीसी क्रीमीलेयर आय सीमा 6 लाख से बढ़कर 10 लाख, हर गरीब को पीला कार्ड, ओपीएस पेंशन लागू करना है। 

हम विश्व स्तरीय शिक्षा व स्वास्थ्य सेवाएं,  सीआईडी व परिवार पहचान पत्र जैसे जन विरोधी पोर्टल से मुक्ति, सफाई कर्मचारी, ग्रामीण चौकीदार व मनरेगा मेट को पक्का किया जाएगा, 2 लाख खाली सरकारी पदों व योग्य हरियाणवी युवाओं की समयबद्ध भर्ती की जाएगी। प्रत्येक रसोई में 500 रुपये का गैस सिलेंडर उपलब्ध करवाया जाएगा। किसानों को न्यूनतम समर्थन मूल्य व सर्वाधिक भाव की गारंटी दी जाएगी। नशा मुक्ति व अपराध मुक्त हरियाणा फिर से बनाएंगे। कांग्रेस सरकार की पिछली नीति ‘पदक लाओ, पद पावों’ को दोबारा से लागू किया जाएगा। विकास और निवेश में बढ़ोतरी करवाकर हरियाणा को फिर से नंबर वन बनाया जाएगा।

इस अवसर पर पूर्व मंत्री शकुंतला भगवड़िया, राव नरेंद्र सिंह, पूर्व सीपीएस अनीता यादव, पूर्व विधायक राधेश्याम शर्मा, पूर्व विधायक एवं जिला प्रभारी नरेश सेलवाल, राव बहादुर सिंह, चौ.मूलाराम, पूर्व भारतीय प्रशासनिक सेवा अधिकारी विनय सिंह, पूर्व सत्र न्यायाधीश राकेश यादव, अक्षत राव, सतपाल दहिया सहित अनेक नेता व कार्यकर्ता उपस्थित थे।

error: Content is protected !!