मुख्यमंत्री के ओएसडी जवाहर यादव ने गांव माकड़ोला में विकिसत भारत संकल्प यात्रा का किया स्वागत

पात्र लाभार्थियों को सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पहुँचाने के लिए भारत व हरियाणा सरकार की यह अब तक की सबसे व्यापक पहुंच वाली पहल: जवाहर यादव

ओएसडी जवाहर यादव ने कहा, गरीब, महिला, किसान व युवा के उत्थान के लिए मुख्यमंत्री श्री मनोहर लाल कृतसंकल्प

गुरूग्राम, 09 जनवरी। भारत व हरियाणा सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का पात्र लाभार्थियों को लाभ पहुँचा रही विकसित भारत संकल्प यात्रा, जनसंवाद का मंगलवार को गांव माकड़ोला में मुख्यमंत्री श्री मनोहर लाल के ओएसडी जवाहर यादव व गांव ताजनगर में जिला पार्षद रितु यादव ने ग्रामीणों संग भव्य स्वागत किया व सभी उपस्थित जन को वर्ष 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाने की संकल्प शपथ दिलवाई।

ओएसडी जवाहर यादव ने गांव माकड़ोला में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि देश व प्रदेश में अंत्योदय के स्वप्न को साकार करने में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी व मुख्यमंत्री श्री मनोहर लाल की सरकार अपना दायित्व प्रभावी रूप से निभा रही है। प्रदेश में 30 नवंबर से विकसित भारत संकल्प यात्रा, जनसंवाद कार्यक्रम जारी है। ऐसे जरूरतमंद और पात्र नागरिक जो किन्हीं कारणों से सरकार की योजनाओं के हितलाभ से शेष रह गए हैं, उन तक शासन की योजनाओं का लाभ पहुंचाना और उनके जीवन में खुशहाली लाना ही विकसित भारत संकल्प यात्रा का मुख्य उद्देश्य है। उन्होंने कहा कि हरियाणा सरकार की यह अब तक की सबसे व्यापक पहुंच वाली पहल है। समावेशी विकास के दृष्टिकोण पर आधारित इस यात्रा के माध्यम से यह सुनिश्चित करने का निरंतर प्रयास किया गया है कि सरकारी योजनाओं का लाभ देश के हर कोने में शत- प्रतिशत परिपूर्णता तक पहुंचे।

जवाहर यादव ने कहा कि मुख्यमंत्री श्री मनोहर लाल गरीब, महिला, किसान व युवा के उत्थान के लिए कृतसंकल्प है। सरकार द्वारा सभी वर्गों के कल्याण के लिए अनेक योजनाएं क्रियान्वित की जा रही हैं। मुख्यमंत्री ने यह सुनिश्चित किया है कि प्रदेश में सरकारी नौकरियों में किसी प्रकार का भाई-भतीजावाद अथवा किसी क्षेत्र विशेष का दबदबा ना हो। आज प्रदेश के युवाओं को पूर्णता पारदर्शी तरीके से सरकारी नौकरी दी जा रही है। वहीं प्रदेश के लोगों के स्वास्थ्य की चिंता करते हुए मुख्यमंत्री श्री मनोहर लाल ने भारत सरकार की आयुष्मान योजना का विस्तार करते हुए चिरायु हरियाणा के तहत एक लाख 80 हजार रुपये वार्षिक आय वाले परिवारों को 5 लाख रुपये वार्षिक का स्वास्थ्य बीमा का लाभ दिया गया है। इस दौरान उन्होंने यहां पर लगाए गए स्टॉलों का अवलोकन करते हुए विभागों द्वारा जो योजनाएं चलाई जा रही हैं, उसकी जानकारी हासिल कर उपस्थित कर्मचारियों को कहा कि वे लोगों का मार्ग दर्शन करते हुए उन्हें योजनाओं बारे जानकारी देकर इन योजनाओं का लाभ उठाने के लिए भी प्रेरित करें। उन्होंने इस मौके पर विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय कार्य करने वाले विद्यार्थी व अन्य गणमान्य को सम्मानित भी किया।

Previous post

आकांक्षी ब्लॉक कार्यक्रम की जवाबदेही के लिए मासिक समीक्षा बैठक में समय-सीमा तय करने के निर्देश – संजीव कौशल

Next post

हरियाणा सरकार ने मंडलायुक्तो की बेहतर कार्य दक्षता के लिए जिम्मेदारियों में किया बदलाव

You May Have Missed

error: Content is protected !!