*पार्टी कार्यालय ‘‘गुरुकमल’’ पहुंचने पर कमल यादव का ढोल नगाड़ों एवं फूल मालाओं से हुआ भव्य स्वागत*

*नई जिम्मेदारी मिलने पर बोले कमल यादव: लोकसभा, विधानसभा और नगर निगम चुनावों में बजेगा भाजपा का डंका

चंडीगढ़/  गुरुग्राम, 8 जनवरी। भारतीय जनता पार्टी के नवनियुक्त जिला अध्यक्ष कमल यादव ने भाजपा कार्यालय ‘‘गुरुकमल’’ में पहुंचकर सोमवार को विधिवत रूप से पदभार संभाला। श्री यादव ने मिली नई जिम्मेदारी पर कहा कि वे पार्टी व संगठन को और अधिक मजबूत करने का काम करेंगे। कमल यादव ने कहा कि पार्टी ने जिस विश्वास के साथ यह जिम्मेदारी दी है उस पर वे खरा उतरने का पूरा प्रयास करेंगे। श्री यादव ने कहा कि आने वाले समय में भाजपा लोकसभा, विधानसभा और नगर निगम चुनाव में जीत का बिगुल बजाएगी। उन्होंने सभी को विश्वास दिलाया कि वे भाजपा जिला के सभी कार्यकर्ताओं को साथ लेकर चलेंगे।

अपने नये दायित्व पर श्री यादव ने मुख्यमंत्री मनोहर लाल, प्रदेश प्रभारी बिप्लब देब, प्रदेश अध्यक्ष नायब सिंह सैनी, केंद्रीय संसदीय बोर्ड की सदस्य डा. सुधा यादव, केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह, भूपेद्र यादव सहित शीर्ष नेतृत्व का आभार जताया। जिले के सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने ढोल नगाड़ों और फूल बरसाकर नवनियुक्त जिला अध्यक्ष का स्वागत किया। पदभार समारोह में कार्यकर्ताओं ने जयश्रीराम, भारत माता की, मोदी-मनोहर जिंदाबाद, प्रदेश अध्यक्ष नायब सिंह सैनी जिंदाबाद के नारों के बीच नवनियुक्त जिला अध्यक्ष का अभिनदंन किया।

पदभार संभालने के बाद मीडिया से बात करते हुए नवनियुक्त जिला अध्यक्ष कमल यादव ने कहा कि भाजपा का एक-एक कार्यकर्ता पार्टी का आधार स्तंभ है।  कार्यकर्ताओं के दम पर ही 2014 से भारतीय जनता पार्टी की विजय यात्रा शुरू हुई। कार्यकर्ताओं की मेहनत के दम पर भाजपा ऐसी पार्टी बन गई है जो बूथ स्तर पर मजबूत है। गुरुग्राम की चारों विधानसभाओं में पन्ना प्रमुख सम्मेलन संपन्न हो चुके हैं। श्री यादव ने कहा कि निश्चित रूप से लोकसभा चुनाव में जनता जनार्दन के आशीर्वाद और संगठन की शक्ति के दम तीनों चुनाव जीतेंगे।

कमल यादव ने कहा कि भाजपा का कार्यकर्ता मेहनती हैं और पार्टी द्वारा दिए गए हर काम को पूरी लगन और निष्ठा से करता है। इसलिए आगामी आने वाले लोकसभा, विधानसभा और नगर निगम चुनाव के लिए भी कार्यकर्ता तैयार है और निश्चित ही देश और प्रदेश में भाजपा की सरकार फिर से बनेगी और नगर निगम के सभी वार्डों में कमल खिलेगा।

कमल यादव ने कहा कि मोदी-मनोहर सरकार की गरीब कल्याण की नीतियों का जनता खुले दिल से तारीफ कर रही है। आम जनता की तक़लीफ़ और अंत्योदय योजना के तहत अंतिम व्यक्ति की ज़रूरत जानकर कार्य करना ही मनोहर सरकार का लक्ष्य है। उन्होंने कहा कि 2014 से पहले कांग्रेस शासनकाल में गरीब लोगों को सिर्फ वोट बैंक के रूप में इस्तेमाल किया जाता था, लेकिन प्रधानमंत्री मोदी ने गरीबों की तकलीफों का अनुभव कर समाज के हर वर्ग के लिए कल्याणकारी योजनाएं बनाई।  नवनियुक्त जिला अध्यक्ष ने कहा कि मोदी की गारंटी वाली गाड़ी विकसित भारत जनसंकल्प और जनसंवाद यात्रा का उद्देश्य यही है कि कोई भी पात्र व्यक्ति मोदी-मनोहर सरकार की योजनाओं से वंचित ना रहे।

इस मौके पर प्रदेश उपाध्यक्ष जीएल शर्मा, प्रदेश सचिव गार्गी कक्कड़, पूर्व मंत्री राव नरबीर सिंह, पूर्व विधानसभा उपाध्यक्ष गोपीचंद गहलोत, पूर्व विधायक तेजपाल तंवर, समय सिंह भाटी, प्रदेश मीडिया सह प्रमुख अरविंद सैनी, सूरजपाल अम्मू, उषा प्रियदर्शी, पूर्व मेयर मधु आजाद, मुकेश शर्मा, सुनील कोहली, हरविद कोहली, बेगराज यादव, रामबीर भाटी, महेश यादव, महेश चौहान, जिला मीडिया प्रमुख अजीत यादव, जिला मीडिया सह प्रमुख जयवीर यादव, सर्वप्रिय त्यागी, बोधराज सीकरी, चेयरमैन ओम प्रकाश, भूपेंद्र चौहान, शैलेंद्र पांडे, कुलदीप यादव, राकेश यादव, हरवीर अधाना, मनीष गाडौली, अनिल गंडास, यादराम जोया सहित पार्टी के मंडल अध्यक्ष, मोर्चों के अध्यक्ष, विभाग व प्रकोष्ठों के संयोजक तथा पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

error: Content is protected !!