जीएल शर्मा ने धर्म को समर्पित होकर बांटी नव वर्ष आगमन की खुशियां

सुंदरकांड पाठ से नव वर्ष का आगाज… राम जी संवारेंगे सबके काज

— 15 अक्टूबर से शुरू हुआ 1008 सुंदरकांड पाठ का सिलसिला जारी

गुरुग्राम। भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं हरियाणा डेयरी सहकारी विकास प्रसंघ के पूर्व चैयरमेन जीएल शर्मा ने अंग्रेजी नव वर्ष के आगमन की खुशियां धर्म को समर्पित होकर बांटी। जीएल शर्मा ने नव वर्ष का स्वागत सुंदरकांड पाठ से किया। अल सुबह शुरू हुआ सुंदरकांड पाठ का सिलसिला देर शाम तक जारी रहा। नव वर्ष की नई सुबह की शुरुआत जीएल शर्मा ने सपरिवार माता शीतला के दरबार में माथा टेक कर की। तदुपरांत उन्होंने सुंदरकांड पाठ अपनी भागीदारी निभाई। शहर की विभिन्न कॉलोनियों में टीम जीएल शर्मा की ओर से पहले ही सुंदरकांड पाठ के आयोजन की तैयारी की हुई थी। नए साल के पहले दिन राजेंद्र पार्क में बिट्टू, महावीर पुरा में विजेंद्र सैनी के निवास पर, अशोक विहार फेस दो में राकेश कुमार, मदन शर्मा, वेस्ट राजीव नगर में आशीष कुमार के निवास सहित बलदेव नगर व कई कॉलोनियों के विभिन्न घरों में सुंदरकांड पाठ का आयोजन हुआ। वर्ष 2023 का समापन भी जीएल शर्मा ने सुंदर कांड पाठ से ही किया। देर रात तक विभिन्न स्थानों पर आयोजित सुंदरकांड पाठ में शर्मा ने मौजूद रहकर अपनी धार्मिक आस्था को प्रगाढ़ किया। इस दौरान उनके साथ सीएम विंडो के एमिनेंट सिटीजन महेश वशिष्ठ, अगस्त वशिष्ठ, मदन शर्मा, अनिल पहलवान, राहुल गुर्जर, सुरेश प्रधान, भाजपा सहकारिता प्रकोष्ठ के प्रतीक शर्मा सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे।

काबिले गौर है की टीम जीएल शर्मा की ओर से गुरुग्राम में 1008 सुंदरकांड पाठ के आयोजन का संकल्प लिया गया है। टीम जीएल शर्मा की ओर से पाठ का सिलसिला 15 अक्टूबर से आरंभ किया गया था जो अभी तक बद्दस्तूर जारी है। टीम की ओर से शहर की विभिन्न कॉलोनियों में अभी तक 200 से अधिक सुंदरकांड के पाठ कराए जा चुके हैं। यह सिलसिला साल 2024 में भी जारी रहेगा। टीम की ओर से इस पूरे वर्ष सुंदरकांड पाठ के आयोजन की तैयारी है।

पाठ करने को लेकर लोगों में उत्साह

टीम जय शर्मा की ओर से कराए जा रहे हैं सुंदरकांड पाठ के आयोजन को लेकर लोगों में भारी उत्साह देखने को मिल रहा है। सुंदरकांड पाठ आयोजन के लिए टीम की ओर से बाकायदा एक व्हाट्सएप नंबर जारी किया गया है। जिसके जरिए लोग अपने निवास पर सुंदरकांड का पाठ कराना सुनिश्चित कर रहे हैं। लोगों के उत्साह के कारण ही टीम महज ढाई महीने में 200 से अधिक पाठ करने में सफल हुई है। टीम की ओर से लोगों की धार्मिक आस्था प्रगाढ़ करने और सनातन के बारे में जानकारी देने के लिए ही यह संकल्प लिया गया था। सुंदरकांड पाठ के लिए लोगों का उत्साह दिनों दिन बढ़ रहा है।

शर्मा ने की सबके भले की कामना की

नव वर्ष पर भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष जीएल शर्मा ने देश और प्रदेश वासियों के भले की कामना की। उन्होंने कहा कि नव वर्ष में भगवान श्री राम और बजरंगबली सभी का कल्याण करें। सभी को उत्तम स्वास्थ्य और सकारात्मक ऊर्जा प्रदान करें। सभी के जीवन में सुख शांति एवं समृद्धि आए। सुंदरकांड का पाठ करने से सभी तरह के दोषों से मुक्ति मिलती है। भगवान राम का आशीर्वाद मिलता है तथा मनुष्य में आत्मविश्वास बढ़ता है। सुंदरकांड पाठ करने से मन में किसी तरह का भय नहीं रहता। सुंदरकांड करने वाले व्यक्ति के अंदर सकारात्मक और विचारात्मक ऊर्जा का संचार होने लगता है। वह व्यक्ति किसी भी कार्य में अपनी रुचि दिखाता है तो उसमें सकारात्मक परिणाम मिलते हैं। सुंदरकांड का पाठ करने से व्यक्ति के मन से भय जाता रहता है और आत्मविश्वास एवं इच्छाशक्ति प्रबल हो जाती है। उन्होंने कहा कि पाठ करने से गृहकलेश दूर होता है और परिवार में खुशियां बढ़ती हैं।

You May Have Missed

error: Content is protected !!