भाजपा सरकार द्वारा गेस्ट टीचरों के साथ किए गए इस दुर्व्यवहार का समय आने पर जोरदार जवाब दिया जाएगा, प्रदेश में आज गठबंधन की नहीं बल्कि लठ्ठबंधन की सरकार चल रही है।

खट्टर सरकार का ये शर्मनाक और अलोकतान्त्रिक कृत्य है। ये सब उस सरकार के इशारे पर हुआ है जब वो लोग स्वयं के लिए घोषणपत्र में की गयी घोषनाओं की उसे याद दिलाने गये थे।

ये वही सरकार है जो अभी एक माह पूर्व राजस्थान के लोगों को भी 450 रुपये में गैस सिलेंडर की गारंटी दे रहे थे।

1/1/2024 पटौदी :- ‘देश भर में आंदोलनों को कुचल कर लोकतंत्र की हत्या करने वाली भाजपा सरकार से बात करने, संवाद करने की अपेक्षा करना बेमानी है। इस सरकार के आने के बाद अब प्रदेश में आंदोलन, प्रदर्शन, डंडे से खत्म किए जा रहे हैं। उक्त बातें हरियाणा कांग्रेस सोशल मीडिया की स्टेट कॉर्डिनेटर सुनीता वर्मा ने प्रेस के नाम जारी विज्ञप्ति में कही। उन्होंने कहा कि यमुनानगर में अतिथि अध्यापकों पर लाठीचार्ज निंदनीय है। सरकार को इन अध्यापकों से बात करनी चाहिए, न कि लाठियां चलानी चाहिए। भाजपा जजपा सरकार लाठी के दम पर मुद्दों से ध्यान नहीं भटका सकती। इनके इस तनाशाही रवैये से पूरा प्रदेश त्रस्त है और जनता उचित समय पर इसका जवाब देगी।

वर्मा ने कहा कि सत्ता के अहंकार में डूबे इस अवसरवादी ठगबंधन सरकार ने हमेशा जनता के साथ लठ और गोली की भाषा में बात की है। किसान, सरपंच, कर्मचारी, सफाईकर्मी, आशा वर्कर, मिड – डे मील वर्कर समेत तमाम वर्गों के बाद अब एक बार फिर गेस्ट टीचर इस तानाशाही सरकार की हठधर्मिता के डंडे का शिकार हुए हैं। जब पूरा देश नए साल के जश्न की तैयारियों में जुटा था, ऐसे समय में, कड़कड़ाती ठंड के बीच उन कर्मचारियों पर लाठियां भांजी गई। जबकि इन गेस्ट टीचरों का गुनाह सिर्फ इतना है कि वो सरकार को बीजेपी के घोषणापत्र में अपने हक के लिए किए गए वादे को उसे याद दिला रहे थे। उन्होंने कहा कि गठबंधन सरकार द्वारा किए गए इस लाठीचार्ज का तानाशाही फरमान सरकार के ताबूत मे कील ठोकेगा।

महिला कांग्रेस नेत्री ने कहा कि खट्टर सरकार प्रत्येक कर्मचारियों को प्रताड़ना ही देती आई है। अध्यापकों के साथ दुर्व्यवहार करना न केवल शर्मनाक है बल्कि यह भी प्रमाणित करता है कि हरियाणा की भाजपा – जजपा सरकार सत्ता के गलियारे को अपने तानाशाही के रंग में रंगना चाहती है। इन गेस्ट टीचरों का बहता हुआ खून ऐसा सैलाब लाएगा जो हरियाणा की अहंकारी भाजपा सरकार को बहा ले जायेगा। उन्होंने कहा कि शर्म आनी चाहिए खट्टर दुष्यंत को जो आज प्रदेश का उज्जवल भविष्य बनाने वाले अध्यापकों का ही सिर फोड़ रही है, इन तानाशाहियों को ये समझ लेना चाहिए कि सरकार जनता के हितों के लिए चुनी जाती है लाठियां बरसाने के लिए नहीं। लोकतंत्र में संवाद से ही हर समस्या का समाधान संभव है, जनता की हर मांग को लाठी से कुचलना लोकतंत्र नही लठतंत्र है।

महिला कांग्रेस नेत्री ने कहा कि डबल इंजन की सरकार ने नौजवानों को सिर्फ लाठीचार्ज और बेरोजगारी का अभिशाप दिया है। ये अहंकारी सरकार लोकतांत्रिक विरोध को बर्दाश्त करने को तैयार नहीं है।

error: Content is protected !!