गांव शोभापुर में बिजली पावर हाउस पर ग्रामीणों ने जड़ा ताला, तीन धण्टें तक रही तालाबंदी

बोले मनमानी कर रहे हैं बिजली कर्मचारी, ट्रांसफर का आश्वासन मिलने पर धरने से उठे

भारत सारथी/ कौशिक 

नारनौल। उप मंडल के गांव शोभापुर के ग्रामीणों ने आज पावर हाउस पर तालाबंदी की। ग्रामीणों का कहना है कि इस पावर हाउस पर तैनात कर्मचारी मनमानी करते हैं। किसानों से अवैध पैसों की वसूली करते हैं। जिसके चलते ग्रामीणों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने सभी कर्मचारियों के तबादले की मांग की। सुबह 11 बजे तालाबंदी पर बैठे किसानों सभी कर्मचारियों के तबादले के आश्वासन मिलने के बाद 2 बजे ताला खोला।

गांव शोभापुर भूषण व आसपास के अन्य ग्रामीणों ने आज सेका गांव के आगे शोभापुर की सीमा में बने पावर हाउस पर ताला लगा दिया। ग्रामीणों का कहना है कि यहां पर तैनात बिजली निगम के कर्मचारी गांव के अंदर बिजली छोड़ने में मनमानी करते हैं। जो किसान उनको पैसे दे देता है, उनकी तरफ पावर सप्लाई छोड़ देते हैं। ग्रामीणों ने बताया कि इस प्रकार यहां के कर्मचारी किसानों से करीब 50 लाख रुपए ले चुके हैं।

कर्मचारियों की इस मनमानी के कारण अब यहां के किसान परेशान हो गए हैं। उन्होंने बताया कि इस बारे में उन्होंने बिजली निगम के उच्च अधिकारियों को भी शिकायत की, लेकिन इन कर्मचारियों के खिलाफ आज तक कोई कार्रवाई नहीं हुई।

बिजली घर पर तालाबंदी की सूचना मिलने के बाद मौके पर सदर थाना से सहप्रभारी राकेश कुमार व अन्य पुलिसकर्मी पहुंचे, लेकिन ग्रामीणों ने उनकी बात नहीं सुनी। इसके बाद बिजली निगम नारनौल व अटेली के एसडीओ भी मौके पर पहुंचे। करीब 2 बजे तक ग्रामीणों ने ताला नहीं खोला।

ग्रामीण यहां पर तैनात सभी कर्मचारियों का तबादला करने की मांग पर अड़े हुए थे। 2 बजे बाद अधिकारियों ने ग्रामीणों को यहां के कर्मचारियों का तबादला करने का आश्वासन देखकर ताला खुलवाया।

You May Have Missed

error: Content is protected !!