लोह पुरूष सरदार वल्लभभाई पटेल की 74वीं पुण्यतिथि पर भावभीनी श्रद्घाजंली ………

15 दिसम्बर 2023 – हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता वेदप्रकाश विद्रोही ने लोह पुरूष सरदार वल्लभभाई पटेल की 74वीं पुण्यतिथि पर अपने कार्यालय में उनके चित्र पर पुष्पाजंली अर्पित करके अपनी भावभीनी श्रद्घाजंली अर्पित की। कपिल यादव, प्रदीप कुमार, अमन यादव, अजय कुमार व कुमारी वर्षा ने भी लोह पुरूष पटेल के प्रति अपने श्रद्घासुमन प्रकट किये।

विद्रोही ने कहा कि सरदार पटेल का योगदान भारत की आजदी आंदोलन व आजादी के बाद देश के निर्माण में अविस्मरणीय है। एक स्वतंत्रता सेनानी के रूप में महात्मा गांधी के नेतृत्व में आजादी आंदोलन की लड़ाई लड़ते हुए  उन्होंने एक अग्रणीय भूमिका निभाई। वहीं सरदार पटेल ने अंग्रेजी हुकूमत के दौरान किसानों के साथ हो रहे अत्याचार के खिलाफ लंबा सघंर्ष किया, जिसमें बारडौली का सत्याग्रह भारत के इतिहास में  स्वर्णिम अक्षरों में दर्ज है। वे आजादी के बाद पंडित जवाहर लाल नेहरू के मंत्रीमंडल में उपप्रधानमंत्री व गृहमंत्री के रूप में सम्मिलित हुए। देश के गृहमंत्री के रूप में सरदार पटेल ने देश की विभिन्न रियासतों को भारत में शामिल करवाने के लिए अथक व सराहनीय काम करके देश की एकता व अख्ंाडता को मजबूत बनाया। 

विद्रोही ने कहा कि भारत के वर्तमान स्वरूप व इसकी एकता व अखंडता के सूत्रधार सरदार पटेल थे। हालांकि आजाद भारत में देश के उपप्रधानमंत्री व गृहमंत्री के रूप में उन्हे केवल लगभग साढ़े तीन वर्ष तक ही आजाद भारत की सेवा करने का मौका मिला और 15 दिसम्बर 1950 को काल के कू्रर हाथो ने सरदार पटेल को हमसे छीन लिया। सरदार पटेल की विचाराधारा व कार्यशैली का पूरा देश आज भी कायल है और इस महान पुरूष के दिखाये गए रास्ते से प्रेरणा ले रहा है। विद्रोही ने कहा कि यह राष्टï्र लोह पुरूष सरदार पटेल के देश के प्रति किये गए योगदान को कभी नही भूला सकेगा। सरदार पटेल के दिखाये गए रास्ते पर चलकर धार्मिक व साम्प्रदायिक उन्मादी शक्तियों के खिलाफ लड़ते हुए देश में सामाजिक सदभाव बनाकर ही हम सरदार पटेल को सही अर्थो में दिल से अपनी श्रद्घाजंली दे सकते है। 

You May Have Missed

error: Content is protected !!