भाजपा की विकसित भारत जन विश्वास रैली में बोले विप्लव मोदी पर जनता को विश्वास, हरियाणा भी जीतेंगे

-नेताओं के पोस्टर चर्चा का विषय बने, अधिकांश कुर्सियां रही खाली

*राव इंद्रजीत सिंह के प्रभाव को काबू करना विधायक अभय सिंह के बूते से हुआ बाहर, खुद के हलके में खिसकने लगा जनाधार

भारत सारथी/ कौशिक

नारनौल। नांगल चौधरी के विधायक अभय सिंह की विकसित भारत जन विश्वास रैली मैं पूर्व मुख्यमंत्री और भाजपा के प्रदेश प्रभारी विप्लव देव ने कहा कि आज पूरा देश मोदी के रंग में रंगा हुआ है। उन्होंने कहा कि जनता का विश्वास आज भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर कायम है। यही कारण है कि हाल ही में हुए पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव में भाजपा ने तीन राज्यों में प्रचंड बहुमत के साथ सत्ता हासिल की है। वही तेलंगाना में भी भाजपा की 9 सीटें आई है। हरियाणा में भी सभी सीटें बीजेपी जीतेगी। लोकसभा चुनाव के मध्येनजर रैली का आगाज किया गया था। आगामी चुनाव में प्रधानमंत्री मोदी के लिए वोट मांगे गए।

उन्होंने वर्ष 2024 में होने वाले लोकसभा चुनाव के लिए लोगों को तैयार रहने तथा नरेंद्र मोदी के पक्ष में मतदान करने की अपील की। इस मौके पर भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष नायब सिंह सैनी ने कहा कि प्रदेश सरकार मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर की अगुवाई में बहुत सराहनीय कार्य कर रही है यही कारण है कि पूरा प्रदेश आज खुशहाल है। पूरे प्रदेश में समान रूप से काम हो रहा है। प्रदेश के अंतिम छोर तक पानी पहुंच रहा है। वहीं सड़कों का जाल भी बिछा है।

रैली को संबोधित करते हुए हरियाणा भाजपा पूर्व प्रदेश अध्यक्ष व पूर्व शिक्षा मंत्री प्रोफेसर रामविलास शर्मा ने कहा कि पिछले लगभग 9 वर्ष से अधिक के शासनकाल में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व प्रदेश के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने अनेक ऐतिहासिक फैसले किए हैं। जिनकी बदौलत देश व प्रदेश मे आम जनमानस को लाभ पहुंचा है।

श्री शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारत को विकसित देशों की श्रेणी में लिया खड़ा किया, धारा 370, तीन तलाक, उज्ज्वला योजना सहित ऐसे अनेकों ऐतिहासिक फैसले लिए हैं जिनकी बदौलत भारत एक विकसित राष्ट्र की श्रेणी में आकर खड़ा हुआ है।

रैली के आयोजक नांगल चौधरी के विधायक डॉ अभय सिंह ने कहा कि दक्षिणी हरियाणा की सूखी धरती की प्यास बुझाने के लिए महेंद्रगढ़ की नहरो में पानी का समान बंटवारा करके अतिरिक्त पानी भाजपा शासन काल में दिया गया है। जिससे यहां का किसान कुशल हुआ है ओर बेरोजगारों को योग्यता के आधार पर नौकरी देने के अलावा आम जन कल्याण के लिए मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने अपने नौ वर्षों के शासनकाल में अभूतपूर्व कार्य किए है। पूर्व शिक्षा मंत्री प्रोफेसर रामविलास शर्मा व विधायक अभय सिंह ने महेंद्रगढ़ की पावन धरा पर हरियाणा भाजपा प्रभारी विप्लव देव व प्रदेश अध्यक्ष नायब सैनी का क्षेत्र की जनता की तरफ से स्वागत किया। उन्होने अपने संबोधन मे मुख्यमंत्री से दौंगड़ा को उपतहसील का दर्जा इसी सरकार मे देने की मांग भी की है।

हरियाणा भाजपा प्रभारी ओर त्रिपुरा के पूर्व मुख्यमंत्री व राज्यसभा सांसद विप्लब देव ने रामविलास शर्मा को हरियाणा में भाजपा पार्टी का वटवृक्ष बताया तथा कहा कि भारतीय जनता पार्टी को इस मुकाम में पहुंचने में रामविलास शर्मा का बहुत बड़ा योगदान है। वही भाजपा प्रदेश अध्यक्ष नायब सिंह सैनी ने अपने संबोधन में कहा कि वे जब युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष थे तो उन्हें पूर्व प्रदेश अध्यक्ष प्रोफेसर रामविलास शर्मा के नेतृत्व में काम करने का अवसर मिला था। रामविलास शर्मा ने विकट से विकट स्थिति में भाजपा को मजबूती से खड़ा करने का कार्य किया है।

अटेली विधानसभा क्षेत्र के गांव दौगड़ा अहीर में विकसित भारत जन विश्वास रैली में जिलेभर से भीड़ देखकर यद्यपि भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता गदगद नजर आ रहे थे, पर रैली स्थल पर अधिकांश कुर्सियां खाली पड़ीं थी। सुबह 10 बजे रैली शुरू होने का समय निर्धारित किया गया था। लेकिन मुख्यातिथि प्रदेश भाजपा प्रभारी बिप्लव देव व प्रदेशाध्यक्ष नायब सैनी 1:30 बजे पहुंचे। रैली में जहां पूर्व में भाजपा के अन्य नेता दूरी बनाए हुए थे वह भी पार्टी के हस्तक्षेप के बाद रैली में पहुंचे। रैली के लिए नांगल चौधरी विधायक डॉ. अभय सिंह यादव पिछले दो माह से तैयारियों में जुटे हुए थे।

पार्टी हस्तक्षेप के बाद रैली स्थल पर लगाए गए अधिकांश भाजपा नेताओं के पोस्टर भी खासे चर्चा का विषय रहे। वहीं रैली में अहीरवाल के बड़े नेता माने जाने वाले राव इंद्रजीत सिंह के पोस्टर नहीं लगाए गए जो काफी चर्चा का विषय बने। पूर्व विधायक एवं विधानसभा की उपाध्यक्ष संतोष यादव के पोस्टर नहीं देखें गए।

रैली में मंत्री ओम प्रकाश यादव, सांसद धर्मवीर सिंह, अटेली के विधायक सीताराम यादव, भाजपा के जिला प्रधान दयाराम यादव, पूर्व विधायक संतोष यादव, सीहमा पंचायत समिति चेयरमैन राजकुमार यादव, पूर्व जिला अध्यक्ष कंवर सिंह, आरपीएस ग्रुप के सीईओ मनीष यादव, मंडल अध्यक्ष भोजावास मामन सिंह, महामंत्री अमित मिश्रा, पार्षद वचनाई नाथ, नांगल चौधरी पंचायत समिति चेयरमैन कर्मपाल यादव, आईटी प्रभारी सतीश खोला, किसान मोर्चा कर्मवीर बिहाली सहित विभिन्न गांवों से सरपंच नंबरदार मौजूद हैं।

You May Have Missed

error: Content is protected !!