भाजपा हरियाणा व देश मेें 10 सालों से सरकार होने पर भी चुनावों की तैयारी के लिए राजनीतिक सभाएं व जनसम्पर्क कार्यक्रम भी अपने कार्यकर्ताओं के बल पर चलाने में अक्षम हो, ऐसीे जनविरोधी भाजपा हरियाणा में कितनी अलोकप्रिय है, यह बताना भी बेमानी है : विद्रोही

1 दिसम्बर 2023 – स्वयंसेवी संस्था ग्रामीण भारत के अध्यक्ष एवं हरियाणा प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता वेदप्रकाश विद्रोही ने आरोप लगाया कि सत्ता दुरूपयोग से सरकारी धन व सरकारी अधिकारियों की देखरेख में शुरू की गई भाजपा की चुनावी कथित विकसित भारत संकल्प यात्रा सत्ता दुरूपयोग की पराकाष्ठा तो ही है, साथ मेें यह भी बताती है कि आज भाजपा इतनी हताश व निराश है कि वह अपने कार्यकर्ताओं, नेताओं के बल पर लोकसभा चुनावों की तैयारी करने में भी अक्षम है।

विद्रोही ने कहा कि हरियाणा में भाजपा का इतना भारी विरोध है कि भाजपा को अपनी राजनीतिक सभाएं, जनसम्पर्क करने के लिए भी सरकारी मशीनरी पर निर्भर रहना पड़ रहा है। जनता में भाजपा का इतना भारी विरोध है कि उन्हे जनसम्पर्क के लिए सरकारी अधिकारियों का सहारा लेना पड़ रहा है। हरियाणा की जनता भाजपा को सत्ता से चलता करने व कांग्रेस को सत्ता सौंपने का मन बना चुकी है, तभी सरकारी अधिकारियों द्वारा पूरी सरकारी मशीनरी का प्रयोग करने व लोगों के मौके पर सरकारी काम करने के प्रलोभन देने के बाद भी भाजपा की चुनावी कथित विकसित भारत यात्रा को आमजनों ने कोई भाव नही दिया।

विद्रोही ने कहा कि जो भाजपा हरियाणा व देश मेें 10 सालों से सरकार होने पर भी चुनावों की तैयारी के लिए राजनीतिक सभाएं व जनसम्पर्क कार्यक्रम भी अपने कार्यकर्ताओं के बल पर चलाने में अक्षम हो, ऐसीे जनविरोधी भाजपा हरियाणा में कितनी अलोकप्रिय है, यह बताना भी बेमानी है। सत्ता बल पर मीडिया में बेशक भाजपा की कथित विकसित संकल्प यात्रा का जोर हो, लेकिन जनता ने इसकी पूरी उपेक्षा करके जता दिया है कि हरियाणा में भाजपा की राजनैतिक हैसियत कैसी है। 

विद्रोही ने कहा कि भाजपा इतनी ढोंगी, षडयंत्रकारी व अनैतिक पार्टी है कि पहले उसनेे पूर्ववर्तीे कांग्रेस सरकार द्वारा दोहलीदार, भौंडेदार, बुटीमार को दान में मिली जमीन का दिया मालिकाना हक छीनकर उनके साथ अन्याय किया और अब चुनाव नजदीक आने पर उनकी वोट हडपने कांग्रेस सरकार द्वारा दौलीदार, भौंडेदार, बूटीमार को दान की जमीन को दिया मालिकाना हक फिर से देकर उन पर एहसान जता रहे है। वहीं भाजपाई-संघी चापलूस बनकर दौहलीदार, भौंडेदार, बुटीमार को जमीनी हक मिलने पर मुख्यमंत्री खट्टर के प्रशस्ति गीत गाकर अनैतिकता व बेशर्मी की सभी हदे पार कर रहे है।

विद्रोही ने कहा कि मोदी-भाजपा-खट्टर चाहे जितने ढोंग कर ले, गिरगिट की तरह रंग बदल ले, लोकसभा व हरियाणा विधानसभा चुनावों में हरियाणा के आमजन जनविरोधी, महाझूठी, षडयंत्रकारी भाजपा को हराने व कांग्रेस को जिताने का पक्का मन बना चुके है।  

error: Content is protected !!