गुरु की धरा गुरुग्राम में नायब ने किया दावा: जनता और कार्यकर्ताओं के आशीर्वाद से हरियाणा में भाजपा करेगी 75 पार

मोदी-मनोहर सरकार ने गरीबों को दी 5 लाख रुपये तक के फ्री इलाज की पक्की गारंटी: नायब सैनी

चंडीगढ़, 27 नवंबर। गुरुग्राम में अपने नागरिक अभिनंदन समारोह में भारतीय जनता पार्टी हरियाणा के प्रदेश अध्यक्ष नायब सैनी ने मोदी-मनोहर सरकार की तारीफों के पूल बांधे और इसके बाद प्रेस कांफ्रेंस में कांग्रेस पर जमकर बरसे। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने ओबीसी समाज का कभी भला नहीं किया बल्कि वोट बैंक के रूप में इस्तेमाल किया है। उन्होंने अभिनंदन समारोह में कार्यकर्ताओं से अपील की कि वे 2024 में जीत की तैयारियों के लिए पहले से अधिक मेहनत शुरू करें। उन्होंने कहा कि मोदी ने देश को शक्तिशाली बनाया है और मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने हरियाणा को समृद्ध किया है।

इससे पहले नायब सैनी का दिल्ली बार्डर से गुरुग्राम के गुरुकमल कार्यालय तक रोड शो निकालकर भव्य स्वागत किया गया। नागरिक अभिनंदन समारोह में पहुंचते ही कार्यकर्ताओं और पार्टी पदाधिकारियों ने उन पर पुष्प वर्षा की और भाजपा जिंदाबाद, मोदी-मनोहर जिंदाबाद और जयश्रीराम के नारे लगाए। अपने सम्मान से गदगद नायब सैनी ने माइक संभाला और मोदी और मनोहर सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को गिनाते हुए कार्यकर्ताओं के दम पर फिर से डबल इंजन की सरकार का दावा ठोक डाला। मंच पर पूर्व मंत्री राव नरबीर सिंह, विधायक सुधीर सिंगला, सत्य प्रकाश जरावता, जिला प्रभारी दीपक मंगला, जिला अध्यक्ष गार्गी कक्कड़, प्रदेश उपाध्यक्ष जीएल शर्मा, प्रदेश सचिव मनीष यादव, समय सिंह भाटी, जवाहर यादव उपस्थित रहे।

इसके बाद प्रेसवार्ता को संबोधित करते हुए श्री सैनी ने कहा कि कांग्रेस और घमंडिया गठबंधन के नेता सिर्फ झूठ बोलकर जनता में भ्रम फैला रहे हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस जातियों के नाम पर समाज को तोड़ना और देश को कमजोर करना चाहती है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ओबीसी आयोग बनाकर संवैधानिक शक्तियां दी है। उन्होंने कहा कि आज ओबीसी समाज को 27 प्रतिशत आरक्षण देने का काम भी मोदी सरकार ने किया है। इस मौके पर जिला अध्यक्ष गार्गी कक्कड़, विधायक एवं जिला प्रभारी दीपक मंगला, प्रदेश मीडिया सह प्रमुख अरविंद सैनी, सूरजपाल अम्मू , जिला मीडिया प्रमुख अजीत यादव, सह मीडिया प्रमुख जयवीर यादव भी उपस्थित रहे।

श्री सैनी ने कहा कि कांग्रेस सिर्फ झूठ की गारंटी देने वाली पार्टी है। जबकि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जो बोलते हैं, उससे अधिक करके दिखाते हैं। मोदी-मनोहर सरकार ने गरीबों को 5 लाख रुपये तक के इलाज की पक्की गारंटी दी है जिसका लाभ करोड़ों गरीब उठा रहे हैं। पत्रकारों के सवालों का जवाब पर बोलते हुए श्री सैनी ने कहा कि कांग्रेस की झूठ के सामने हमारे लाखों कार्यकर्ता छाती तानकर खड़े हैं और उनके झूठ को टिकने नहीं देंगे। कांग्रेस ने सदैव देश और समाज को बांटने का काम किया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के नेताओं की बौखलाहट इतनी बढ़ गई है कि प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री के खिलाफ भी आपत्तिजनक टिप्पणियां कर रहे हैं। कांग्रेस की इस घटिया नीति को भाजपा के लाखों कार्यकर्ता कभी कामयाब नहीं होने देंगे। 2024 में देश और प्रदेश की जनता कांग्रेस का सुपड़ा साफ करने का इंतजार कर रही है।

किसानों के मुद्दे पर बोलते हुए प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि मोदी सरकार ने साढ़े 9 वर्षों में किसानों को खुशहाल और मजबूत किया है। मोदी सरकार देश के साढ़े 12 करोड़ किसानों के खातों में हर वर्ष 6 हजार रुपये प्रति किसान ट्रांसफर कर रही है। देश और प्रदेश के किसान समृद्ध हों इसके लिए मोदी सरकार लगातार एमएसपी बढ़ा रही है। यूरिया व डीएपी का भाव अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर लगभग 2400 के उपर है लेकिन मोदी-मनोहर सरकार अपने किसानों को सब्सिडी पर खाद उपलब्ध करा रही है। किसानों के लाभ के लिए जितने काम मोदी-मनोहर की डबल इंजन सरकार ने किए हैं उतने काम कांग्रेस ने कभी नहीं किए।

प्रदेश अध्यक्ष नायब सैनी ने कहा कि हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने प्रदेश में पारदर्शी शासन दिया है। युवाओं को मैरिट के आधार पर सरकारी नौकरियां मिल रही है। ऑन लाइन सिस्टम के जरिए जनता का घर बैठे काम हो रहा है। मनोहर नीतियों से हरियाणा का हर नागरिक संतुष्ट है। उन्होंने कहा कि वैश्विक महामारी कोरोनाकाल में 80 करोड़ परिवारों को राशन दिया गया। प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत गरीबों को पक्के मकान मिल रहे हैं। मोदी-मनोहर सरकार ने महिलाओं के जीवन को सरल बनाने का काम किया है। समारोह के बाद जिला अध्यक्ष गार्गी कक्कड़ ने प्रदेश अध्यक्ष नायब सैनी और कार्यकर्ताओं का समारोह में पहुंचने पर धन्यवाद किया। श्रीमती कक्कड़ ने प्रदेश अध्यक्ष सैनी को भरोसा देते हुए कहा कि पार्टी का हरेक कार्यकर्ता मोदी-मनोहर सरकार को तीसरी बार स्थापित करने के लिए संकल्पित है।  

इस मौके पर प्रदेश सचिव मनीष यादव, समय सिंह भाटी, पूर्व विधायक बिमला चौधरी, तेजपाल तंवर, कमल यादव, युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष राहुल राणा, मेयर मधु, आजाद, नवीन गोयल, हरविंद कोहली, भूपेंद्र चौहान, जिला महामंत्री महेश यादव, जिला मीडिया प्रमुख अजीत यादव सहित मंडल, मोर्चा, विभागों के अध्यक्ष, वरिष्ठ पदाधिकारी तथा सरपंच व गणमान्य लोग उपस्थित थे।

error: Content is protected !!