भाजपा प्रदेश अध्यक्ष का यह दावा कि मोदी ओबीसी हितैषी है, ओबीसी समाज के साथ क्रूर मजाक है : विद्रोही

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष नायब सैनी ने सांसद रहते और आज तक हरियाणा में पिछडे वर्ग के साथ हो रहे भेदभाव के खिलाफ मुंह तक क्यों नही खोला? विद्रोही

23 नवम्बर 2023 –  स्वयंसेवी संस्था ग्रामीण भारत के अध्यक्ष एवं हरियाणा प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता वेदप्रकाश विद्रोही ने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष नायब सिंह सैनी के रेवाडी में किये गए इस दावे को हस्यास्पद बताया कि कांग्रेस मोदीे-मनोहर की लोकप्रियता से घबराई हुई है। विद्रोही ने कहा कि सच तो यह है कि भाजपा राहुल गांधी को मिल रहे जनता के आशीर्वाद व भारी जनसमर्थन व हरियाणा में कांग्रेस के सत्ता में आने के साफ दिख रहे संकेतों से खुद मोदी-मनोहरलाल और भाजपा बुरी तरह से डरे हुए है। भाजपा नेताओं को साफ दिख रहा है कि केन्द्र व हरियाणा में 2024 के चुनावों में जनता उनसे सत्ता छीन रही है। राहुल गांधी व कांग्रेस की हरियाणा व पूरे देश में बढती लोकप्रियता, स्वीकार्यता से भाजपाई-संघी बुरी तरह से डरे हुए है और उन्हे साफ दिख रहा है कि विगत साढ़े 9 सालों में सत्ता बल पर उन्होंने जो लूट की है, आमजन को ठगा है और सत्ता दुरूपयोग से जो पाप किये है, कांग्रेस की सत्ता आने पर एक-एक अपराध का न केवल हिसाब लिया जायेगा अपितु सत्ता बल पर की गई लूट के चलते भाजपाई-संघीयों को जेल के सींखचों के पीछे भी पहुंचाया जायेगा।  

विद्रोही ने कहा कि हरियाणा में कांग्रेस के बढ़ते प्रभाव सेे मनोहरलाल खट्टर की नींद उड़ चुकी है और सत्ता जाने के डर से वे बुरी तरह से घबराये हुए है। हरियाणा में भाजपा कार्यक्रमों में सत्ता के  भारी दुरूपयोग के बाद भी लोग नही जुटते जबकि कांग्रेस कार्यक्रमों में आमजन भारी तादाद में बढ़चढ़ कर भाग लेकर अपना खुला समर्थन कांग्रेस के प्रति दिखा रहे है। वहीं मुख्यमंत्री मनोहरलाल खट्टर इतने अलोकप्रिय हो चुके है कि प्रदेश मेें जहां भी जाते है, उन्हे भारी जनविरोध का सामना करना पड़ता है। खट्टर जी आज पुलिस संगिनों के साये बिना हरियाणा में छोटा सा भी कार्यक्रम नही कर पाते है। प्रदेश के हर वर्ग में भाजपा-खट्टर के प्रति गहरा रोष है।  

विद्रोही ने कहा कि भाजपा प्रदेश अध्यक्ष का यह दावा कि मोदी ओबीसी हितैषी है, ओबीसी समाज के साथ क्रूर मजाक है। यदि भाजपा-मोदी-खट्टर ओबीसी हितैषी है तो वे पिछडों को उनका हक देने जातिगत जनगणना से क्यों भाग रहे है? हरियाणा में पिछडे वर्ग के लिए क्रीमी लेयर सीमा 8 लाख से घटाकर 6 लाख रूपये वार्षिक क्यों की गई? पिछडे वर्ग की आरक्षित नौकरियों को हरियाणा में सुनियोजित ढंग से योग्य उम्मीदवार न मिलने का बहाना बनाकर खाली क्यों छोड़ा जा रहा है? आरक्षित नौकरियों को पिछले दरवाजे से तीन स्वर्ण जातियों के संघीयों को सत्ता दुरूपयोग से क्यों दिया जा रहा है?

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष नायब सैनी ने सांसद रहते और आज तक हरियाणा में पिछडे वर्ग के साथ हो रहे भेदभाव के खिलाफ मुंह तक क्यों नही खोला? अब ओबीसी वर्ग का वोट हडपने उन्हे प्रदेश अध्यक्ष तो बना दिया पर सब जानते है कि वे मनोहरलाल खट्टर केे कठपुतली प्रॉक्सी अध्यक्ष है। हरियाणा में भाजपो के वास्तविक प्रदेश अध्यक्ष भी मुख्यमंत्री खट्टर ही है? विद्रोही ने कहा कि दक्षिणी हरियाणा का मेहनतकश किसान, मजदूर, कमेरे वर्ग व हरियाणा का ओबीसी वर्ग भाजपा का असली चाल चरित्र अब पहचान चुका है और अब उनके झांसों, जुमलों में नही आने वाला। हरियाणा में मतदाता के आशीर्वाद से भाजपा की अब सत्ता से विदाई और कांग्रेस की सत्ता वापसी तय है।   

error: Content is protected !!