रौनक शर्मा

रोहतक – जयहिंद सेना प्रमुख नवीन जयहिंद और उनके साथियों ने इस बार दिवाली बड़े अनोखे ढंग से मनाई | जयहिंद और उनके साथियों ने 21 हजार दीये लगा कर प्रदेश और देश की जनता को दिवाली की शुभकामनायें दी| 21 हजार दीये भगवान श्री राम और एसवाईएल को प्रज्ज्वलित कर रोहतक की शोभा बढ़ा रहे थे | ये दीये शहीदों, क्रांतिकारियों और हरियाणा के पानी का धर्मयुद्ध एसवाईएल को लेकर जलाये गए |

जयहिंद ने भगवान श्रीराम से जनता के उज्जवल भविष्य, स्वास्थ्य और समृद्धि की कामना की|

इस मौके पर सोशल मीडिया पर कई वीडियो वायरल पर जिसमे प्रदेश के युवाओं, महिलाओं और बच्चों ने शहीदों और एसवाईएल के नाम दीये लगा कर “एसवाईएल पानी का धर्मयुद्ध” मुहीम का हिस्सा बने |

ज्यादा से ज्यादा घी या तेल के दीये लगा कर इस खुशियों के त्यौहार को मनाया | भगवान श्रीराम के चरित्र से प्रेरणा लेते हुए समाज की बुराइयों को खत्म करने का संकल्प ले |आपसी भाईचारे को बनाएं रखे व जरूरतमंद की मदद करें | गौशाला या व्यायामशाळा में अपनी श्रद्धानुसार में भी दान जरुर दे |

जयहिंद ने कहा कि एसवाईएल पानी का धर्मयुद्ध हरियाणा के किसानों और प्यासी जनता का लड़ाई है | हरियाणा के 10 लाख एकड़ जमीन एसवाईएल का पानी न मिलने की वजह से बंजर है । जिस पर प्रदेश के किसान 40 लाख टन अनाज उगा सकते है। 60 प्रतिशत अशुद्ध पानी पीने वाली जनता एसवाईएल के पानी का इन्तजार कर रहे है | साथी ही सोशल मीडिया पर अपनी वीडियो जरुर शेयर करें |

गोवर्धन पूजा के दिन जरुर करें गौ व पशु सेवा – जयहिंद

नवीन जयहिंद ने जनता से अपील की कि गोवर्धन पूजा के दिन अपने पशुओं या फिर पाने आस -पास रहने वाले पशुओं की सेवा जरुर करें | गौशाला में दान जरुर करके आये | हमारा देश प्राकृतिक संरचना से भरपूर है और वैज्ञानिक दृष्टि से भी हम जितना पशु -पक्षियों के नजदीक रहेंगे उतना बीमारियों और डिप्रेसन से दूर रहेंगे | गावों में तो इंसानों के साथ -साथ पशुओं का भी ध्यान रखा जाता है | आज का दिन गौ माता के लिए है तो इस दिन गौ माता की सेवा जरुर करें |
साथ ही नवीन जयहिंद ने प्रदेश की जनता को विश्वकर्मा दिवस की भी बधाई दी |