भिवानी।  पिछले दिनों आए भूकम्प में विभिन्न देशों में मारे गए लोगों की आत्मिक शांति के लिए अखंड भारत माता मंदिर परिसर में प्रारम्भ हुए पांच दिवसीय यज्ञ के पहले दिन आज रविवार को भाजपा स्थानीय निकाय प्रकोष्ठ के जिला संयोजक हर्षदीप डुडेजा, सरंपच संजय देवसरिया, वरिष्ठ पत्रकार ईश्वर धामु और प्रदीप चौहान ने आहूति डाल कर विश्व शांति तथा भूकम्प मृतकोंं की आत्मिक शांति की प्रार्थना की।

श्री कुसुमेश्वर महादेव मंदिर के श्रीमहंत आचार्य माईजी महाराज के आशीर्वाद से यज्ञ आचार्य धमेंद्र अंगिरा द्वारा किए जा रहे पंाच दिवसीय यज्ञ के पहले दिन रविवार को फोटो जर्नलिस्ट नरेन्द्र कुमार, संजय कक्कड़़, राजकुमार कौशिक, मनोज सोनी,लाजपत डुडेजा, शोभागिरी महाराज,मास्टर मोहन दत्तके, आरएसएस भिवानी के विभाग संंचालक सत्यनारायण मित्तल विशेष रूप से मौजूद रह कर यज्ञ मेें आहूति डाली। इस अवसर पर भाजपा नेता हर्षदीप डुडेेजा ने कहा कि मां बगलामुखी की अराधना और आह्वान से कष्टों से छुटकारा मिलता है और शांति व समृद्धि आती है। मां बगलामुखी दया और मानव कल्याण की देवी है। उन्होने कहा कि वर्तमान में मानव कल्याण के लिए महामाई की पूजा अर्चना आवश्यक है। विश्व में प्राकृतिक प्रकोप आने का और अशांति फैलने का एक बड़ा कारण यह भी है कि मनुष्य धर्म से परे होता जा रहा है। संस्कार और संस्कृति लुप्त होती जा रही है।

यज्ञ आचार्य धमेेंद्र अंगिरा ने बताया कि यज्ञ का अर्थ सतकर्म, त्याग, समर्पण और शुभ कर्म है। उन्होने बताया कि सतकर्मों और सच्ची प्रार्थना से भगवान हर प्राणी की हर इच्छा पूरी करते हैं। यज्ञ का रहस्य मांगों, विश्वास करों और प्राप्त कर लो है। जीव के अपने सत्य परिचय जो परमात्मा का अभिन्न ज्ञान और अनुभव है, यज्ञ की पूर्णता है। उन्होने यह भी कहा कि यज्ञ काल में उच्चरित वेद मंत्रों की पुनीत शब्द ध्वनि आकाश में व्याप्त होकर लोगों के अंत:ेकरण को सात्विक एवं शुद्ध बनाती है।