.…..देवसर पहुंचने पर  भाजपा कार्यकर्ताओं एवं ग्रामीणों ने किया स्वागत

 .……पूर्व शिक्षा एवं पर्यटन मंत्री प्रो.रामबिलास शर्मा ने देवसर माता मंदिर में पहुंचे, टेका माथा

भिवानी । भारतीय जनता पार्टी  सरकार के स्वर्णिम 9 साल के कार्यकाल में  जन-जन खुशहाल हुआ है। भाजपा सरकार ने अंत्योदय के भाव से आम जन के कल्याण हेतु समान विकास, पारदर्शी शासन, भयमुक्त प्रदेश और योग्यता के आधार पर नौकरी देकर मिसाल कायम की है और प्रदेश की तस्वीर बदली है। भाजपा सरकार के 9 साल प्रदेशवासियों की सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण के लिए समर्पित रहे हैं।  उक्त शब्द पूर्व शिक्षा एवं पर्यटन मंत्री प्रो. रामबिलास शर्मा जी ने एक सामाजिक कार्यक्रम में  शिरकत करने से पूर्व कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहे ! देवसर पहुंचने पर भाजपा कार्यकर्ताओं  एवं  ग्रामीणों ने उनका भव्य स्वागत  किया ! देवसर पहुंचने पर  पूर्व शिक्षा एवं पर्यटन मंत्री प्रो. रामबिलास शर्मा जी ने माता के मंदिर में पहुंचकर पूजा अर्चना की! 

उन्होंने कहा कि  भाजपा सरकार ने कल्याणकारी योजनाओं को लागू कर प्रदेश के लोगों के विकास के रास्ते खोले। गुड गवर्नेंस ही सरकार का सपना है और इसी ताकत पर भाजपा 2024 में पूर्ण बहुमत की डबल इंजन सरकार फिर से बनाएगी।उन्होंने कहा कि  इन 9 सालों में हमने अपने सपनों को पूरा होते हुए देखा है। धारा-370 को टूटते और अयोध्या में भगवान श्रीराम का भव्य मंदिर बनते हुए हम देख रहे हैं, जिसका उद्घाटन 22 जनवरी 2024 में होगा। उन्होंने कहा कि अंत्योदय की भावना से काम करते हुए भाजपा सरकार ने गरीबों के घर उज्जवला योजना के तहत निशुल्क गैस दी। चिरायु व आयुष्मान योजना के तहत आधी आबादी का जीवन सुरक्षित किया। हर घर नल से जल पहुंचाकर सरकार ने महिलाओं को राहत दी है।  भाजपा सरकार की उपलब्धियों पर बोलते हुए श्री शर्मा ने कहा कि 9 साल की यात्रा में देश व प्रदेश को हमने बदलते हुए देखा है। भाजपा ने भ्रष्टाचार पर लगाम लगाई तथा व्यवस्था परिवर्तन से सुशासन स्थापित किया और डी.बी.टी. के उपयोग से लाभार्थियों के खातों में सीधे रकम भेजी।

उन्होंने कहा कि चंद्रयान-3 के विक्रम लैंडर की दक्षिणी ध्रूव पर सफल लैंडिंग व आदित्य एल-1 की सफलता ने हमने गौरवान्वित किया है। वहीं जी-20 की बैठक से देश की साख दुनिया में बढ़ी है।उन्होंने  कहा कि 9 वर्षों की यह यात्रा गजब की यात्रा है। भाजपा के कार्यकर्ताओं ने जमीन पर सरकार और प्रशासन के साथ मिलकर कार्य करते हुए सरकार की योजनाओं व नीतियों को घर-घर तक पहुंचाया है।  भाजपा तीसरी बार अपने बलबूते पर सरकार बनाएगी।  संगठन की ताकत और कार्यकर्ताओं की मेहनत की बदौलत भाजपा 2024 के चुनाव के लिए पूरी तरह से तैयार है। 

इस अवसर पर  रीतिक वधवा,   संजय सरपंच देवसर, ढिल्लू देवसर, अध्यक्ष नरेंद्र शर्मा, एडवोकेट राकेश शर्मा , सुनील चौहान  अभिलाष , पवन कुमार सहित अनेक भाजपा कार्यकर्ता एवं ग्रामीण उपस्थित थे

error: Content is protected !!