मै यमराज से नहीं डरता, सरकारों व धमकियों से क्या डरूंगा, बात हरियाणा के हक़ और न्याय की है – जयहिंद
जयहिंद को एसवाईएल का मामले उठाने पर मिली धमकी
एसवाईएल के नाम पर 21 हजार दिए बांटेंगे
एसवाईएल का पानी दें तो अरविंद केजरीवाल व मान का बनवाएंगे मंदिर- जयहिंद

रौनक शर्मा

रोहतक — रोहतक में जयहिंद सेना प्रमुख नवीन जयहिंद ने बड़े अनोखे तरीके से एसवाईएल के पानी को लेकर प्रेसवार्ता की |

जयहिंद ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि 5 नवम्बर रविवार को दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान रोहतक आ रहे है वे उनसे सवाल पूछने जायेंगे कि वे एसवाईएल नहर का निर्माण क्यों नहीं कर रहे है, हरियाणा को हक़ का पानी क्यों नहीं दे रहे है | सुप्रीम कोर्ट से क्या ये मुख्यमंत्री बड़े है | केजरीवाल साहब कह रहे है कि एसवाईएल नहर की जरूरत ही नहीं है | भगत सिंह और बाबा साहेब आंबेडकर की फोटो लगाने वाले अब संविधान को मानते है भी या नहीं ये बताएं |

जयहिंद ने सुप्रीम कोर्ट के आदेश का जिक्र करते हुए कहा कि माननीय सुप्रीम कोर्ट के 2002, 2004, 2016, 2023 के आदेश के बावजूद हरियाणा को एसवाईएल का हक़ का पानी नहीं मिल रहा है | माननीय सुप्रीम कोर्ट के आदेशानुसार पंजाब सरकार की जिम्मेदारी एसवाईएल नहर का निर्माण की बनती है लेकिन पंजाब के मुख्यमंत्री के मना करने के बाद यह केंद्र सरकार की जिम्मेदारी बनती है कि वे इस नहर का निर्माण करवाए | और अब हरियाणा सरकार की जिम्मेदारी बनती है कि वे केंद्र सरकार के सामने इस मुद्दे को रखे | वही आम आदमी पार्टी के नेताओं के बयान यही आते है कि वे हरियाणा को एसवाईएल का एक बूंद पानी नहीं देंगे | हरियाणा भी एक बूंद नहीं बल्कि हक़ का पूरा पानी लेगा |

दोगले दल दोगले नेताओ से हरियाणा की जनता सावधान रहे – जयहिंद

जयहिंद ने कहा कि हरियाणा की जनता को दोगले नेता, दोगले दल व् दोगली बात वालों से लोगों को सावधान रहना होगा | रविवार को अरविन्द केजरीवाल आये तो बताये की क्या वे हरियाणा से गद्दारी की शपथ दिलाने आ रहे है | अगर केजरीवाल साहब और भगवंत मान हरियाणा आये तो ये शपथ लेकर आये कि एसवाईएल पर सुप्रीम कोर्ट का फैसला लागू करवायंगे |

सुप्रीम कोर्ट में एसवाईएल के पानी को लेकर हरियाणा के पक्ष में फैसला आ चुका है। एसवाईएल के मुद्दे पर आम आदमी पार्टी अपनी स्थिति स्पष्ट करे। 5 नवंबर को दिल्ली सीएम अरविंद केजरीवाल व पंजाब के सीएम भगवंत मान हरियाणा काला मुंह करके यहां पर आएं। अरविंद केजरीवाल व भगवंत मान यहां आने से पहले अपनी शपथ लें कि वे सुप्रीम कोर्ट के आदेश को लागू करेगे

जयहिंद ने शपथ लेने वाले आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं व् पदाधिकारियों से भी अपील की कि वे हरियाणा से गद्दारी की नहीं वफादारी की शपथ ले, अपनी पार्टी का एसवाईएल मामले पर रुख साफ़ करवाएं |

मै यमराज से नहीं डरता, सरकारों व धमकियों से क्या डरूंगा, बात हरियाणा के हक़ और न्याय की है – जयहिंद

नवीन जयहिंद द्वारा एसवाईएल का मुद्दा उठाने के बाद विदेशों से मिलने वाली धमकियां पर कहा कि वे हरियाणा के हक़ और न्याय की आवाज उठा रहे है | इसके लिए वे यमराज से भी नहीं डरने वाले है | सरकारें और धमकियों से क्या डरेंगे | । इस पर नवीन जयहिंद ने कहा कि उनकी तीन सरकारों से लड़ाई है। इस तरह की धमकियों से वे डरने वाले नहीं हैं। कितनी ही धमकियां मिले वे पीछे हटने वाले नहीं हैं।

एसवाईएल के नाम पर 21 हजार दिए बांटेंगे

जयहिंद ने कहा कि हरियाणा में पीने के पानी की बड़ी समस्या है। जिसके कारण वे रविवार को सुबह राजीव गांधी खेल स्टेडियम के सामने एकत्रित होंगे। यहां वे विरोध प्रदर्शन करते हुए आम आदमी पार्टी के कार्यक्रम स्थल तक जाएंगे। जहां पर अरविंद केजरीवाल व भगवंत मान से पूछेंगे। साथ ही जयहिंद ने कहा कि वे दीपावली पर 21 हजार दिए एसवाईएल के नाम से बांटे जाएंगे।

एसवाईएल का पानी दें तो अरविंद केजरीवाल व मान का बनवाएंगे मंदिर- जयहिंद

दिल्ली सीएम के विरोधी पोस्टर शहर में लगाए जाने पर जयहिंद ने कहा कि जिन लोगों ने यह विरोध किया है, वह ठीक है। क्योंकि हरियाणा वासियों को अपना हक नहीं देंगे, तो उनका मंदिर कौन बनाएगा। अगर अरविंद केजरीवाल व भगवंत मान एसवाईएल के पानी को देने की बात कहें तो उनका मंदिर मैं खुद बनवाऊंगा।

जयहिंद ने कहा कि हरियाणा की लगभग 10 लाख एकड़ जमीन बिना पानी बंजर पड़ी है ये आंकड़े खुद सरकार के द्वारा की गई सर्वे के अनुसार है | लभगभ हर साल 40 लाख टन किसान पैदवार कर सकता है और हजारों एकड़ जमीन पानी की कमी की वजह से बंजर होने की कगार पर है | लगभग 80% गावों में भूमिगत जल पाताल में जा चुका है और 60 % जनता को पीने का शुद्ध पानी तक नहीं मिल रहा है | अशुद्ध पानी की वजह बच्चे कमजोर पैदा हो रहे है | पेट की हजारों तरह की बीमारियाँ जनता में हो रही है | किडनी, लीवर की समस्या बुजुर्गों में हो रही है | प्रदेश की माताएं -बहने कई तरह की बिमारियों से पीड़ित हो रही है |

नवीन जयहिंद एसवाईएल पर “पानी का धर्मयुद्ध” पर समर्थन के लिए हरियाणा की जनता 7027822822 पर मिस कॉल कर दे सकते है या अपना नाम पता लिखकर MSG कर सकते हैं |

हरियाणा की महिलाओं ने भी नवीन जयहिंद की एसवाईएल पानी का धर्मयुद्ध की मुहिम में बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया। करवां चौथ पर प्रदेश की महिलाओं ने अपने पतियों से अगले साल एसवाईएल के पानी से ही अपना व्रत खोलने का वचन लिया। महिलाओं ने कहा कि अगर अगले साल एसवाईएल का पानी नहीं तो वे व्रत भी नहीं करेंगी। सोशल मीडिया पर महिलाओं के समर्थन व अपने पतियों से लिए इस वचन की विडियो वायरल हो रही है।

error: Content is protected !!