राजस्थान में बड़े बहुमत से जीतेगी भाजपा  : औमप्रकाश धनखड़

— भाजपा के राष्ट्रीय सचिव धनखड़ ने अनूपगढ़ सीट से पार्टी प्रत्याशी संतोष बावरी का कराया नामांकन
राजस्थान की कांग्रेस सरकार में रहा भ्रष्टाचार का बोलबाला  -बोले धनखड़

चंडीगढ़, 04  नवंबर। राजस्थान में भाजपा बड़े बहुमत से जीत रही है।  बेरोजगारी, पेपर लीक और भ्रष्टाचार से राजस्थान के लोग परेशान हो चुके हैं और कांग्रेस से छुटकारा पाने के अवसर का इंतजार कर रहे हैं। राजस्थान की जनता 25 नवंबर को कमल का बटन दबाकर भाजपा को सेवा करने अवसर देने  जा रही है।   भाजपा के राष्ट्रीय सचिव औमप्रकाश धनखड़ ने राजस्थान में अपने  चुनावी  दौरे के दौरान अनूपगढ़ विधानसभा सीट से पार्टी उम्मीदवार संतोष बावरी का नामांकन कराते हुए  यह  बात कही। उन्होंने कहा की कांग्रेस ने मतदान से पहले ही अपनी हार मान ली है। कांग्रेस के मुख्यमंत्री और मंत्री जनता को भूलकर पांचों साल आपस मे लड़ते रहे। इनकी आपसी लड़ाई सरकारी खजाने को लूटने को लेकर थी। उन्होंने कहा कि  कांग्रेसियों के भ्रष्टाचार का पहले जनता हिसाब किताब लेगी और फिर कानून अपना काम करेगा।

 श्री  धनखड़ ने कहा कि राजस्थान विधानसभा चुनावों में यह उनका तीसरा दौरा है। इस दौरान उनको काफी लोगों से मिलने का अवसर मिला। राजस्थान के लोग परिवर्तन का मन बना चुके हैं और भाजपा को सेवा का मौका देना चाहते है। पार्टी कार्यकर्ता मतदाताओं से सीधा संवाद करें और मतदान के लिए प्रेरित करें।   श्री धनखड़ ने कहा कि कार्यकर्ता भाजपा की जीत को बड़े अंतर में बदलते हुए मोदी जी को और मजबूत करें। राजस्थान की कांग्रेस सरकार पर हमला बोलते हुए राष्ट्रीय सचिव  धनखड़ ने कहा कि यहां की तानाशाही मानसिकता वाली कांग्रेस सरकार ने हजारों किसानों की जमीनें छीनी। महिलाओं की सुरक्षा तक नही कर पाई।

श्री धनखड़ ने कहा कि  कांग्रेस की सरकार ने  राजस्थान के वैभवशाली गौरव को धूमिल करने का काम किया है। राजस्थान की जनता समझ चुकी है कि केवल भारतीय जनता पार्टी ही राजस्थान की हालत सुधार सकती है और उसके गौरव को पुनः स्थापित कर सकती है।  श्री धनखड़ ने कहा कि भाजपा पंडित  दीनदयाल उपाध्याय के बताए अंत्योदय के मार्ग पर चलते हुए गरीबों, वंचितों और शोषितों का उद्धार करती है।  भाजपा सरकार उन वर्गों के लिए काम करती है जिनके बारे में कभी किसी ने नहीं सोचा। मोदी सरकार ने   समाज के हर वर्ग का ध्यान रखा है। सबका साथ और सबका विकास के मूलमंत्र से देश को प्रगति के पथ पर तेजी से आगे बढ़ाया है।

श्री धनखड़ ने  सभी कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों से कहा कि वे मोदी सरकार की उपलब्धियों को घर-घर जाकर बताएं और लोगों को विश्वास दिलाएं कि राजस्थान के विकास के लिए कमल खिलाना है और भाजपा की सरकार बनाना है।   पीएम मोदी के सशक्त व कुशल नेतृत्व में केंद्र में भाजपा की सरकार ने  पिछले साढ़े नौ वर्षों में ऐतिहासिक कार्य करके दिखाए हैं।  विदेशों में आज भारत की साख बुलंदियों पर है।  इस दौरान जिलाध्यक्ष सरनपाल सिंह, प्रियंका बैलान, अवि दानेदालिया ,प्रदीप गर्ग, जयप्रकाश सहरावत, प्रदीप घेरड सहित अनेक कार्यकर्ता मौजूद रहे।

You May Have Missed

error: Content is protected !!