राजस्थान में भाजपा का आना और कांग्रेस का जाना तय : औमप्रकाश धनखड़

— भाजपा के राष्ट्रीय सचिव धनखड़ ने गंगानगर जिले की पीलीबंगा सीट से पार्टी प्रत्याशी धर्मेंद्र मोची का कराया नामांकन
राजस्थान की जनता ने पीएम मोदी के साथ चलने का बनाया मन: बोले धनखड़

चंडीगढ़, 03 नवंबर। राजस्थान में भाजपा की सरकार बनने जा रही है और कांग्रेस की सरकार का सत्ता से जाना तय है।  भाजपा के राष्ट्रीय सचिव औमप्रकाश धनखड़ ने राजस्थान में अपने  चुनावी  दौरे के दौरान श्रीगंगानगर जिले की पीलीबंगा विधानसभा सीट से पार्टी उमीदवार धर्मेंद्र मोची का नामांकन कराते हुए  यह  बात कही। उन्होंने कहा की कांग्रेस की लीडरशिप अपनी संभावित हार देखकर बौखला गई है और  आदर्श चुनाव संहिता का उल्लंघन कर रही है । धनखड़ ने कहा कि कांग्रेस की तुष्टिकरण, वंशवाद और भ्रष्टाचार की राजनीति अपने पतन की ओर जा रही है।

श्री  धनखड़ ने कहा कि राजस्थान विधानसभा चुनावों में यह उनका तीसरा दौरा है। इस दौरान उनको काफी लोगों से मिलने का अवसर मिला। राजस्थान के लोग परिवर्तन का मन बना चुके हैं और भाजपा को सेवा का मौका देना चाहते है। पार्टी कार्यकर्ता मतदाताओं से सीधा संवाद करें और मतदान के लिए प्रेरित करें।

श्री धनखड़ ने कहा कि कार्यकर्ता भाजपा की जीत को बड़े अंतर में बदलते हुए मोदी जी को और मजबूत करें। राजस्थान की कांग्रेस सरकार पर हमला बोलते हुए राष्ट्रीय सचिव  धनखड़ ने कहा कि यहां की तानाशाही मानसिकता वाली कांग्रेस सरकार ने हजारों किसानों की जमीनें छीनी। महिलाओं की सुरक्षा तक नही कर पाई। पांच साल कांग्रेसी आपस मे लड़ते रहे और राजस्थान को पिछड़ा प्रदेश बना दिया।  उन्होंने कहा कि अब कांग्रेस की विदाई की उल्टी गिनती शुरू हो चुकी है।

श्री धनखड़ ने कहा कि  कांग्रेस की सरकार ने  राजस्थान के वैभवशाली गौरव को धूमिल करने का काम किया है। राजस्थान की जनता समझ चुकी है कि केवल भारतीय जनता पार्टी ही राजस्थान की हालत सुधार सकती है और उसके गौरव को पुनः स्थापित कर सकती है।

श्री धनखड़ ने कहा कि भाजपा पंडित  दीनदयाल उपाध्याय के बताए अंत्योदय के मार्ग पर चलते हुए गरीबों, वंचितों और शोषितों का उद्धार करती है।  भाजपा सरकार उन वर्गों के लिए काम करती है जिनके बारे में कभी किसी ने नहीं सोचा। मोदी सरकार ने  कुम्हार, लोहार, धोबी, बढ़ई, मोची और अन्य लोगों के हित के  लिए विश्वकर्मा योजना लेकर आई है। इससे राजस्थान में रह रहे  पिछड़े वर्ग के लोगों का विकास होगा।

श्री धनखड़ ने कहा कि सभी कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों से कहा कि वे मोदी सरकार की उपलब्धियों को घर-घर जाकर बताएं और लोगों को विश्वास दिलाएं कि राजस्थान के विकास के लिए कमल खिलाना है और भाजपा की सरकार बनाना है।

 पीएम मोदी के सशक्त व कुशल नेतृत्व में केंद्र में भाजपा की सरकार ने  पिछले साढ़े नौ वर्षों में ऐतिहासिक कार्य करके दिखाए हैं।  विदेशों में आज भारत की साख बुलंदियों पर है।  इस दौरान संसद निहाल चंद मेघवाल, विधायक रामप्रकाश कासनिया, विधायक महिपाल ढांडा देवेन्द्र पारीक, राजीव भारद्वाज, भाल चंद सारस्वत, पुनीत राहड़, सुशील जोशी, किरण मेघवाल, नवीन बंटी, महेश गुप्ता, सुशील, जगतार सिंह, कमलेश भादू, महावीर योगी, विनोद पलसानिया, हंसराम, राय सिंह सहित अनेक कार्यकर्ता मौजूद रहे।

You May Have Missed

error: Content is protected !!