….संस्कृति परंपरा व अखंडता के पर्व करवा चौथ पर किया महिलाओं को सम्मानित

भिवानी – भारतीय नारी की अगाध श्रद्धा का पर्व है करवा चौथ !संस्कृति परंपरा व अखंडता के पर्व करवा चौथ पर नारी शक्ति सम्मान समारोह’ के तहत महिलाओं का सम्मान किया गया। इस अवसर पर भाजपा नेता रीतिक वधवा ने मातृ शक्ति को नमन करते हुए कहा कि मातृ शक्ति को वर्णित करना शब्दों में सम्भव नहीं है ! देवी अहिल्याबाई होलकर, मदर टेरेसा, इला भट्ट, महादेवी वर्मा, राजकुमारी अमृत कौर, अरुणा आसफ अली, सुचेता कृपलानी और कस्तूरबा गाँधी जैसी अनेक महिलाओं ने अपने मन-वचन व कर्म से सारे जग-संसार में अपना नाम रोशन किया है। उन्होंने कहा कि नारी का सम्मान सदा होना चाहिए।

संस्कृत में एक श्लोक है- ‘यस्य पूज्यंते नार्यस्तु तत्र रमन्ते देवता: (भावार्थ- जहां नारी की पूजा होती है, वहां देवता निवास करते हैं) भारतीय संस्कृति में महिलाओं को देवी, दुर्गा व लक्ष्मी आदि का यथोचित सम्मान दिया गया है ! इस अवसर पर रमेश चौधरी, कृष्णा आर्य ,मीनाक्षी वधवा,ममता वधवा, ज्योति बत्रा, अभिषेक बत्रा , हार्दिक, अर्पित भी उपस्थित थे!

error: Content is protected !!